जल्द सीबीआई के हाथ में जा सकती है जांच
इधर एसआईटी छात्रा हत्याकांड के मामले में तेजी से जांच कर रही है, लेकिन माना जा रहा है कि मामला जल्द ही सीबीआई के हाथ में जा सकता है। दरअसल इस मामले में छात्रा के परिजन जांच को लेकर काफी समय से सवाल उठा रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल भी अपना दबाव बनाए हुए हैं। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद एक बार फिर से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। इसके बाद सीएम योगी ने तत्काल प्रभाव से एसपी को हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया। साथ ही प्रदेश सरकार ने केंद्र को इसके लिए रिमाइंडर भी भेजा था।