10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: AK-47 के साथ फोटो वायरल, मोबाईल शॉप वाले ने कर दिया कांड; जानें क्या हुआ?

Agra News: सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी के साथ वायरल हो रही है। फोटो में एक युवक के हाथों में एके-47 है। वायरल फोटो आगरा की बताई जा रही है। फोटो को ट्वीट किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Suvesh shukla

Sep 01, 2023

photo of agra mobile shop owner with ak 47 goes viral

Agra News: सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी के साथ वायरल हो रही है। फोटो में एक युवक के हाथों में एके-47 है। वायरल फोटो आगरा की बताई जा रही है। फोटो को ट्वीट किया गया है। पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया है। युवक की पहचान कासिम अब्बासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे पकड़कर शांति भंग में चालान किया है। जांच में खुलासा हुआ कि फोटो करीब पांच साल पुरानी है। किसी पुलिसकर्मी से एके-47 लेकर फोटो खिंचाई गई थी। मामले की जांच जारी है। डीसीपी सिटी द्वारा पूरे प्रकरण में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक एक युवक दुकान में बैठा है। उसके हाथ में एके-47 है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार्रवाई के लिए किसी ने ट्वीट भी किया था। युवक का नाम कासिम अब्बासी लिखा था। छानबीन करने पर पता चला कि युवक घाट बजरिया, एत्मादुद्दौला का निवासी है। कासिम ने एके-47 के साथ फोटो 2018 में खिंचवाई थी। उसने किसी पुलिस वाले से एके-47 लेकर फोटो खिंचवाई जो अब जाकर वायरल हुई है।


आरोपी चलाता था मोबाइल शॉप

आरोपी पहले मोबाइल शॉप चलाया करता था। एत्मादुद्दौला पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह जब दुकान चलाता था तब पुलिसकर्मी दुकान पर आते-जाते थे। एक दिन शौक में पुलिस कर्मी से हथियार लेकर फोटो खिंचाई और फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। अब उसी फोटो को किसी ने निकालकर वायरल किया है। सरकारी हथियार किसी आम व्यक्ति के हाथों में कैसे पहुंचा इसकी जांच चल रही है। डीसीपी ने इसके प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग