25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडाल के प्लान ने बताई मोदी की रैली में भीड़, इस बार छूट जाएंगे भाजपा के पसीने

पंडाल में बनाई गई वीआईवी और सामान्य लोगों के लिए विंग, पूरे मैदान में कुल बीस हजार के करीब होगी कुर्सियों की संख्या, इस बार लाखों की नहीं महज कुछ हजार की ही भीड़ होगी मोदी की रैली में

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jan 06, 2019

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा में नौ जनवरी को रैली प्रस्तावित है। आगरा में पिछले साढ़े चार सालों में नरेंद्र मोदी की ये दूसरी रैली है। पीएम बनने के बाद आगरा में उनकी दूसरी रैली है। पिछली बार की रैली नोटबंदी के बाद हुई थी। लेकिन, इस रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटी थी। कोठी मीना बाजार का मैदान छोटा पड़ गया था। लेकिन, इस बार मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों के पसीने छूट जाएंगे। कम समय में मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए इस बार पंडाल में भी बदलाव किया गया है। पंडाल में कुछ बीस हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। इससे पहले हुईं तमाम रैलियों में भीड़ का आंकड़ा एक लाख से पार गया था।

pm modi railly" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/06/railly_3935279-m.jpg">

दलितों ने किया है रैली का बहिष्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपाई भीड़ जुटाने में लगे हैं। लेकिन, दलितों के एक संगठन ने रैली का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। इससे भाजपाईयों में खलबली मची हुई है। हालांकि भाजपाईयों ने बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए जिम्मेदारियां आवंटित की है। जाटव महापंचायत ने बीते दिनों जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था।

भाजपा का दावा जुटेगी लाखों की भीड़
नरेंद्र मोदी की रैली के लिए महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे से पत्रिका टीम ने बात की और संख्या के बारे में पूछा। विजय शिवहरे ने बताया कि महानगर से करीब 80 हजार लोगों की संख्या रैली में पहुंचेगी। वहीं लाखों लोग इस रैली में जुटेंगे।

पंडाल का ब्लू प्रिंट आउट
पीएम मोदी की रैली के लिए बनाए जाने वाले पंडाल का ब्लू प्रिंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पंडाल के आधार पर कुल बीस हजार के करीब कुर्सियों की संख्या रखी गई है। गांधी टेंट हाउस के इस नक्शे में स्टेज के साथ ओ जोन है। इसके बाद 65 फीट का अतिरिक्त स्थान रखा गया है। स्टेज के साथ ही दोनों तरफ 250 लोगों की वीआईपी व्यवस्था होगी। वहीं 400 सामान्य कुर्सियों की व्यवस्था होगी। इसके बाद 60 वाई 50 फीट के चार विंगों में 400 की वीआईपी कुर्सियों की व्यवस्था होगी। इसके बाद सात सौ और एक एक हजार की सामान्य कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी। सूत्रों के मुताबिक कुल 20 हजार से अधिक लोगों के कुर्सियों की व्यवस्था पूरे पंडाल में की जा रही है।