26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking यूपी के इस शहर में 54 देश करेंगे व्यापार और सुरक्षा पर मंथन, आ सकते हैं कई दिग्गज

‘नो मोर पाकिस्तान’ अभियान चला रहे फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (फैन्स) की पहल।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jun 10, 2019

आगरा। दुनिया में ताजमहल के प्रसिद्ध है उत्तर प्रदेश का शहर आगरा। इस शहर में हिमालय और हिन्द महासागर पेरीफेरी के 54 देशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। तारीख है 28, 29 सितम्बर, 2019। ये देश आपस में व्यापार बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर मंथन करेंगे। पहली बार इन देशों के एक मंच पर लाया जा रहा है। संभावना प्रकट की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या विदेश मंत्री राजनाथ सिंह इस सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कासगंज दंगे के मुख्य आरोपी जाहिद हुसैन ने ये बात कहकर फैलाई सनसनी
, देखें वीडियो

दुनिया की सभी बड़ी ताकतें नतमस्तक हो सकती हैं
यह आयोजन करने जा रहा है फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (फैन्स)। फैन्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोलोक बिहारी ने ‘पत्रिका’ को बताया कि सम्मेलन में साउथ एशिया देश, सेंट्रल एशिया देश, एशियान देश, अफ्रीकी तटीय देश, सार्क देश, मॉरिशस आदि हिस्सा लेंगे। इनकी संख्या 54 है। अगर हम चीन और रूस के छोड़ दें तो इन देशों की आबादी दुनिया की दो तिहाई है। इन देशों में सामाजिक संप्रभुता में समानता है। पर्यावरण, व्यापार, ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दे भी समान हैं। इनमें अगर आपसी सहयोग से व्यापार को बढ़ावा मिलता है तो दुनिया की सभी बड़ी ताकतें नतमस्तक हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- BREAKING टप्पल में इंटरनेट सेवा बंद, तनावपूर्ण हालात

5000 साल से व्यापार चल रहा
श्री गोलोक बिहारी ने बताया कि 54 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा करीब 100 अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। नालंदा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय, साउथ एशिया विश्वविद्यालय से जानकर आएंगे। उद्देश्य़ यह है कि क्षेत्रीय सुरक्षा की बात जो सभी देश अलग-अलग करते हैं, वह एक साथ करें। इन देशों में 5000 साल से व्यापार चल रहा है। यूरोप के साथ तो व्यापार बाद में हुआ है। सभी देश सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं। सबकी संप्रभुता है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ओवर स्पीड पर कब लगेगा ब्रेक

इन देशों की होगी भागीदारी
अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन, सार्क, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, वियतनाम इंडोनेशिया, ईरान, इराक, इजरायल, मलेशिया, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, अर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई आदि।

दुनिया को नई दिशा देगा सम्मेलन
फैन्स के महासिचव डॉ. रजनीश त्यागी ने बताया कि फैन्स इस समय पूरे देश में नो मोर पाकिस्तान (no more Pakistan) अभियान चला रहा है। इसके तहत रविवार को आगरा में सम्मेलन किया गया था इसमें युवाओं की संख्या देखने लायक थी। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह बताने की जरूरत है कि पाकिस्तान किस तरह सभी देशों के लिए खतरा बना हुआ है। फैन्स आगरा चैप्टर के महासचिव इंजीनयिर दिवाकर तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी का निर्देश गोलोक बिहारी ने दिया है। यह सम्मेलन पूरी दुनिया को नई दिशा देगा।