31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज दंगे के मुख्य आरोपी जाहिद हुसैन ने ये बात कहकर फैलाई सनसनी , देखें वीडियो

नगर पालिका चेयरमैन और पति से मांगी 50 लाख रुपये की चौथ, न देने पर पुत्र की हत्या की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Jun 2019, 12:36 PM IST

kasganj Accused

कासगंज दंगे के मुख्य आरोपी जाहिद हुसैन ने ये बात कहकर फैलाई सनसनी , देखें वीडियो

कासगंज। कासगंज दंगे के मुख्य आरोपी कुख्यात जाहिद हुसैन ने नगर पालिका परिषद कासगंज की चेयरमैन रजनी शाहू और उनके पति राजवीर सिंह शाहू से 50 लाख की चौथ माँगी है। चौथ नहीं देने पर चेयरमैन के पुत्र रोबिन साहू की हत्या की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी है। याद रहे कि जाहिद हुसैन उर्फ जग्गा कभी चेयरमैन पति राजवीर सिंह साहू का खासमखास था।

तीन लोगों क खिलाफ रिपोर्ट
पीड़ित चेयरमैन पति राजवीर सिंह शाहू ने कासगंज कोतवाली में आरोपी जाहिद हुसैन और उनके दोस्त रफ़्फ़न सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। राजवीर सिंह साहू ने अपने परिवार की सुरक्षा की अधिकारियों से गुहार लगायी है। फ़िलहाल पुलिस ने जाहिद हुसैन और रफ़्फ़न सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कार्रवाई की जाएगीः एसपी
पुलिस अधीक्षक कासगंज अशोक कुमार ने बताया कि नगर पालिका के चेयरमैन मेरे पास आये थे। उन्होंने बताया कि जाहिद हुसैन उर्फ़ जग्गा हमारे घर आया था। हमसे 50 लाख रुपये की चौथ मांग रहा था। उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कासगंज हिंसा में भी इसका चालान किया गया था।