26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके अंग्रेजी के ये कवि, जानिये क्या है उपलब्धि

आगरा के राजीव खंडेलवाल की कविता भी वैश्विक अंग्रेजी कविता कोश हेतु चयनित

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 09, 2019

Rajiv Khandelwal

Rajiv Khandelwal

आगरा। अंतरराष्ट्रीय फलक पर ताज नगरी का नाम एक बार फिर साहित्य जगत में चमका है। अंग्रेजी भाषा में लिखने वाले ताजनगरी के प्रमुख कवि राजीव खंडेलवाल की अंग्रेजी कविता "मदर्स मदरिंग" को वैश्विक अंग्रेजी कविता कोश के लिए चुना गया है। उनको यह उपलब्धि 60 देशों के 360 चुनिंदा कवियों के साथ प्राप्त हुई है।

नई दिल्ली की ऑथर्स प्रेस द्वारा 60 देशों के 360 अंग्रेजी कवियों की चयनित 360 अंग्रेजी कविताओं का एक संग्रह "यूनिवर्सल वननेस" शीर्षक से प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें आगरा के राजीव खंडेलवाल की कविता मदर्स मदरिंग को भी प्रकाशित किया जाएगा।

इससे पूर्व विगत वर्ष राजीव खंडेलवाल जी का नाम अंग्रेजी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब चमका था, जब उन्हें नाजी नामांस फाउंडेशन फॉर ग्रेटिस कल्चर (लेबनान) द्वारा लिटरेरी क्रिएटिव अवार्ड दिया गया। गौरतलब है कि राजीव खंडेलवाल के चार अंग्रेजी कविता संग्रह प्रकाशित हैं। उनकी कविताओं पर आलोचनात्मक विश्लेषण की तीन पुस्तकें और 17 रिव्यू (आलेख) प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही, इनकी अंग्रेजी कविताओं का हिंदी अनुवाद भी प्रकाशन की प्रक्रिया में है।

अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर डॉक्टर भूपेंद्र परिहार लुधियाना, प्रो. के वी डोमिनिक, डॉक्टर आर एस तिवारी शिखरेश, अनिल कुमार शर्मा व इशिका बंसल ने हर्ष व्यक्त किया है।