30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

जनपद के थाना मलपुरा पुलिस टीम की सोमवार रात को दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 27 Apr 2022, 11:13 AM IST

encounter

encounter

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। जनपद के थाना मलपुरा पुलिस टीम की सोमवार रात को दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए आगरा भेज दिया। टीम ने मौके से एक बाइक व तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।

ये है मामला
एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि वह सोमवार रात को अपनी टीम के साथ गांव महुअर पर न्यू दक्षिणी बाईपास पुल के नीचे चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी की एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे हैं। उनके पास अवैध असलाह हैं। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को देखकर उन्हें रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश बाइक को लेकर लेदर पार्क की तरफ भाग गए।पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

अंधेरे का फायदा उठ़ाकर भागा दूसरा बदमाश
वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम महेंद्र लोधी पुत्र रामहेत निवासी अजीजपुर मलपुरा है। उसके ऊपर कई लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से फरार आरोपी का नाम नेत्रपाल उर्फ भातई निवासी सगुनापुर है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश