
आगरा। पहले से शादीशुदा एसडीएम ने युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, तो घर पर ताला डला मिला। अब झांसी पुलिस ने एसडीएम के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।
ये है मामला
जालौन के उरई की रहने वाली युवती ने झांसी में तैनात रहे एसडीएम सौजन्य कुमार विश्वास के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। झांसी के थाना नवाबाद में दर्ज कराई गई शिकायत में युवती ने कहा है कि उसे प्रेमजाल में फसाकर एसडीएम ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद चित्रकूट, उरई और झांसी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को छोड़ दिया।
आगरा निवासी है एसडीएम
एसडीएम सौजन्य कुमार विश्वास आगरा के दयालबाग स्थित पुष्पांजलि गार्डन का रहने वाला है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने एसडीएम की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। सोमवार को झांसी पुलिस टीम दबिश देने के लिए पुष्पांजलि गार्डन पहुंची, लेकिन वहां भी घर पर ताला लटका हुआ मिला। थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि झांसी पुलिस ने एसडीएम के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।
Published on:
10 Sept 2019 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
