26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीरेंद्र देव के आश्रम में मिलीं महिलाएं, ताले में कैंद हैं युवतियां

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में कहरई क्षेत्र में कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय बना है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 26, 2017

Adhyatmik Vishwavidyalaya of Virendra Dev Dixit

आगरा। चार मंजिला ऐसी इमारत, जिसमें बिना इजाजत के कोई प्रवेश नहीं कर सकता। समाज की नजरों से दूर बनाई गई कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम की इमारत का खुलासा पत्रिका आगरा ने मंगलवार की सुबह किया था। पत्रिका की खबर के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में एक टीम को जांच पड़ताल के लिए भेजा। वहीं दिल्ली की जांच टीम भी कथित बाबा के इस आश्रम में पहुंची। जांच टीम ने जब पड़ताल की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।

चार मंजिला इमारत में संदिग्ध गतिविधियां
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में कहरई क्षेत्र में कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय बना है। दिल्ली में आस्था और धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ शोषण और युवतियों के साथ दुराचार करने वाले कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का कच्चा चिट्ठा अब खुल रहा है। दिल्ली में सीबीआई की टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी, तो आगरा में कथित बाबा के आश्रम का खुलासा हुआ। पत्रिका ने आगाह किया था कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में महिलाएं हैं। जब दिल्ली से आई जांच टीम ने यहां का ताला तुड़वाकर पड़ताल की, तो अंदर संवासिनी मौजूद थी।

पत्रिका की खबर के बाद हुआ असरएक्सक्लूसिव, यहां आज भी वीरेंद्र देव के आश्रम में मौजूद हैं महिलाएं, नहीं पहुंची पुलिस जांच के लिए

ऐसा था आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के अंदर का नजारा
थाना ताजगंज क्षेत्र में कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का चार मंजिला आध्यात्मिक विश्वविद्यालय बना हुआ है। जब यहां छानबीन की गई, तो करीब एक दर्जन महिलाएं अंदर कीर्तन करती नजर आईं। ग्रामीण लगातार इस आश्रम पर संदेह व्यक्त कर रहे थे। उनका कहना था कि यहां की गतिविधियों से गांव वालों को दूर रखा जाता है। आध्यात्म के नाम पर कुछ और ही पांखड़ चलते हैं। चार मंजिला बनी इमारत के चौथे माले पर एक हिस्से पर कुछ युवतियां भी मौजूद हैं। लेकिन, वहां का दरवाजा ताले से बंद है। दिल्ली से आई जांच टीम ने जब ताला खुलवाने के लिए वहां की महिलाओं से कहा, तो उन्होंने ताला नहीं खोला। टीम ने संभावना व्यक्त की है कि करीब दो दर्जन युवतियां वहां मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस के साथ जांच टीम सर्च आॅपरेशन चला रही है।

कथित बाबा पर लगे हैं गंभीर आरोप
बता दें कि कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर युवतियों के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। उसके आश्रमों में लगातार महिलाओं का मिलना जारी है। सतसंग और प्रवचन के नाम पर वो महिलाओं और युवतियों का शोषण करता था। इस बात का खुलासा दिल्ली में महिला आयोग के सामने एक पीड़ित ने किया था। अब उसके आश्रमों की जांच पड़ताल चल रही है।