आगरा

Love Affair: आगरा में महिला इंस्पेक्टर के साथ धरा गया थाना प्रभारी, परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा

Love Affair: यूपी की ताजनगरी आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर और दूसरे जिले में तैनात थाना प्रभारी को परिजनों ने आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई।

2 min read
Aug 03, 2024
Love Affair: आगरा में महिला इंस्पेक्टर के साथ धरा गया थाना प्रभारी, परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Love Affair: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में पुलिस अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रही है। कभी जमीनी विवाद में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठते हैं तो कभी लापरवाही का आरोप लगता है। अब एक नए बखेड़े ने आगरा पुलिस की एक बार फिर से फजीहत करवा दी। ताजा मामला आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर से जुड़ा है। दरअसल, आगरा कमिश्नरी के सिटी जोन में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर का दूसरे जिले में तैनात थाना प्रभारी से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

थाना प्रभारी घर पर प्रयागराज जाने की बात कहकर निकला और आगरा स्थित महिला इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर पहुंच गया। थाना प्रभारी के पीछे-पीछे परिजन भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों को आपत्तिजनक हाल में परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। हंगामा बढ़ता देख सरकारी आवासों में रह रहे पुलिसकर्मी भी घरों से बाहर निकल आए।

महिला इंस्पेक्टर को पीटते हुए बाहर लेकर आए

बताया जा रहा है कि दोनों काफी लंबे समय से मिलते-जुलते थे। शनिवार को भी आगरा सिटी जोन के एक थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर अपने सरकारी आवास पर थी। जहां दूसरे जिले में तैनात इंस्पेक्टर उनसे मिलने पहुंचा था। इंस्पेक्टर ने परिजनों को प्रयागराज जाने की बात कही थी। इससे उसकी पत्नी को शक हो गया और इंस्पेक्टर की पत्नी अपने बेटे और तीन चार लोगों के साथ महिला इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर पहुंच गई।

जहां अपने पति को महिला इंस्पेक्टर के साथ देखकर वह बौखला गई। दोनों को पीटने के साथ इंस्पेक्टर की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंचते ही इंस्पेक्टर की पत्नी ने गाली गलौज कर दी और महिला इंस्पेक्टर को पीटते हुए बाहर ले आई। इंस्पेक्टर की भी पिटाई लगा दी, उसके कपड़े फाड़ दिए। हंगामा होने पर सरकारी आवास में रह रहे पुलिस कर्मी भी बाहर निकल आए।

पूरे जिले में घटनाक्रम को लेकर मचा बवाल

इस पूरे घटनाक्रम की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की पत्नी ने महिला इंस्पेक्टर के साथ काफी देर तक गाली-गलौच किया। इतना ही नहीं, महिला इंस्पेक्टर के चरित्र पर भी सवाल उठाया। कहा कि उसके पति ने झूठ बोला। तबादला कराने के लिए प्रयागराज जाने की बात की, लेकिन यहां आ गया। उस पर पहले से ही शक था। इसलिए वह अपने परिजनों को लेकर यहां पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Also Read
View All

अगली खबर