1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान की तबाही के बाद इन ग्रामीणों को नहीं मिल सकी राहत

तूफान के बाद इस गांव में सुचारू नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 May 2018, 9:51 AM IST

power supply

power supply

आगरा। 2 मई को आगरा में आए आंधी तूफान के बाद मनसुखपुरा क्षेत्र के लोगों को आज तक राहत नहीं मिल सकी है। इस गांव में विद्युत व्यवस्था सुचारू न होने से लोगों को मोबाइल तक बंद हो गए हैं। वहीं ग्रामीणों के आगे सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट की है। बिजली न आने से गांव के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें - तूफान को लेकर ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए कब तक बना रहेगा ये खतरा

नहीं शुरू हो सका काम
2 मई को आगरा में आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई। गांव में कई पेड़ तो उखड़े साथ ही विद्युत पोल भी टूटकर धराशाही हो गए। इसके साथ ही गांव की बत्ती गुल हो गई। गांव में आई विद्युत विभाग की टीम ने निरीक्षण तो कर लिया, लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, इसके कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के लोगों को काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - ताज व्यू गार्डन से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, जानिए क्या होगा खास

परेशान हैं ग्रामीण
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि घर की महिलाएं कई किलोमीटर पैदल चलकर दूसरे गांव से पानी भरकर ला रही हैं। बता दें कि इस मामले में जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बैठक कर अधिकारियों का निर्देशित किया था, कि जिन गांव में बिजली सुचारू नहीं हो पा रही हैं, वहां पेयजल आपूर्ति कराई जाए, इसके लिए जरूरत पड़े तो पानी के टैंकरों का भी सहारा लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - किसान के घर को बनाया चोरों ने निशाना, लाखों के माल पर हाथ साफ

ये भी पढ़ें - राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज ने आगरा के बारे में ये क्या कह दिया, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - जीजा ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके बाद.....

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश