2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमेश पाल हत्याकांड:असद और शूटरों की आगरा में लोकेशन, एसटीएफ ने डाला डेरा

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और उसके साथियों की लोकेशन आगरा मिली है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Mar 20, 2023

umesh_pal.jpg

असद अहमद और उसके साथियों की लोकेशन आगरा मिली है।

यूपी एसटीएफ को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और अन्य शूटरों के आगरा में होने की जानकारी मिली है। आगरा और राजस्थान बार्डर पर पुलिस ने डेरा डाल लिया है। मामले में आगरा एसटीएफ इकाई और स्थानीय पुलिस के चुनिंदा तेज तर्रार सिपाहियों को भी आपरेशन में शामिल किया गया है।

बता दें की बीती 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद समेत कई शूटरों ने विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। बदमाश सड़क पर बम फोड़ते हुए फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में नेपाल और थाई लैंड तक सैकड़ों जगहों पर छापा मार चुकी है। असद समेत चार अन्य शूटरों पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

आगरा के फतेहपुरसीकरी में मिली लोकेशन

सूत्रों के अनुसार एसटीएफ को आरोपी असद और अन्य शूटरों के आगरा के फतेहपुरसीकरी कस्बे में होने की सूचना मिली है। मुस्लिम बाहुल्य इस क्षेत्र में सातवां अजूबा बुलंद दरवाजा और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह होने के कारण भारी संख्या में पर्यटकों का आना जाना रहता है। इस क्षेत्र से राजस्थान बार्डर भी लगा हुआ है। सूत्रों की माने तो इसी बात का फायदा उठा कर आरोपी इस क्षेत्र में छिपे हैं। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुख्तार कनेक्शन का फायदा तो नहीं उठा रहे

पुलिस सूत्रों की माने तो पूरे मामले में पुलिस को लग रहा है की माफिया मुख्तार अंसारी के कनेक्शन असद और शूटरों की मदद कर रहे हैं। पूर्व में मुख्तार अंसारी आगरा जेल में रह चुका है और यहां उसके काफी मजबूत कनेक्शन हैं। पूर्व में कई पुलिसकर्मी उसके साथ संबंधों के कारण कार्रवाई का शिकार भी हुए थे।

शहर में चर्चा है की आज पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो सकती है, या बदमाश चकमा देकर फरार भी हो सकते हैं।