15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#UPCrime news: गर्भवती महिला का सोते हुए काट दिया गला, पति फरार

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 12, 2019

 Pregnant woman murdered

Pregnant woman murdered

आगरा। गर्भवती महिला का सोते समय गला काट दिया गया। घटना के बाद से पति फरार है। परिजनों ने जब महिला का खून से लथपथ शव खाट पर पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को पति पर शक है। हत्या के बाद पति फरार है।

ये भी पढ़ें - हर तीसरा व्यक्ति Fungal infection का शिकार, दवाइयां बेअसर, जानिए चौंकाने वाला कारण, देखें वीडियो

यहां का है मामला
थाना हरीपर्वत के नाला बुड़ान सैय्यद में रजनी नाम की महिला का शव कमरे के अंदर पलंग पर पड़ा मिला। खून से लथपथ पड़े महिला के शव को जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी और थाना हरीपर्वत का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि रजनी सात माह की गर्भवती थी।

ये भी पढ़ें - #Bakrid2019: ईद उल जुहा की नमाज, ताजमहल से मांगी गई देश में अमन चैन की दुआ

पति फरार
वहीं घटना के बात महिला का पति केशव फरार है। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या को अंजाम महिला के पति ने दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एएसपी ने बताया कि रजनी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया, लेकिन अपनी जान बचा नहीं सकी। पलंग के नीचे रजनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है जल्दी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - #CareerTips डांस में अपना करियर कैसे बनायें, एक बार मिला मौका, तो पैसों की नहीं रहेगी कोई कमी