27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना में क्रूज स्टीमर चलाने की तैयारी, वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जल मार्ग, यहां जानें सबकुछ

UP News: धर्म नगरी वृंदावन से गोकुल तक यमुना में क्रूज स्टीमर चलाने का सपना साकार होने वाला है। इस परियोजना के लिए दो क्रूज संचालन के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने एनओसी दे दी है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Jan 25, 2024

yamuna_rever.jpeg

Cruise Steamer in Yamuna: उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल के मथुरा जिले में अब यमुना में क्रूज स्टीमर चलेंगे। इसके लिए एनओसी मिल गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले महीने में यमुना में वृंदावन से लेकर गोकुूल तक जल परिवहन की परियोजना साकार हो जाएगी। इस परियोजना के तहत दो क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से एनओसी भी मिल गई है।


यमुना में यदि बाढ़ और उसके बाद की स्थिति को छोड़ दिया जाए तो अक्सर पानी कम ही दिखता है। ऐसे में क्रूज चलाने के लिए जलस्तर का ध्यान रखना चुनौती होगा। वृंदावन से गोकुल तक का यमुना जलमार्ग लगभग 22 किमी लंबा होगा, जहां पर्यटक क्रूज से कई स्थानों पर उतर और चढ़ सकते हैं। इनमें जुगल घाट, कंस किला, विहार घाट, केशी घाट, स्वामी घाट, देवरहा बाबा घाट, पानीगांव, विश्राम घाट, गोकुल घाट, सुदर्शन घाट और गोकुल बैराज पर टर्मिनल बनेंगे।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले फरवरी माह में यमुना में वृंदावन से लेकर गोकुल तक जल परिवहन की परियोजना साकार हो जाएगी। इस परियोजना के लिए दो क्रूज संचालन के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने एनओसी दे दी है। यमुना में 400 सवारियों वाली क्षमता के दो क्रूज चलाए जाएंगे, जिनके लिए 40 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला गया था। वृंदावन टू गोकुल जलमार्ग 22 किमी लंबा होगा, इस मार्ग में 11 स्थानों पर टर्मिनल बनेंगे। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक स्टीमर भी आएंगे।


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि क्रूज संचालन के लिए एनओसी की औपचारिकता पूरी कर दी गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से यमुना में जल परिवहन का प्रस्ताव पूर्व में सांसद हेमामालिनी के माध्यम से तत्कालीन केंद्रीय जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास भेजा गया था। उन्हीं के समय केंद्रीय जल परिवहन मंत्रालय की टीम ने आकर सर्वे भी किया था और अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। गडकरी के बाद केंद्रीय जल परिवहन मंत्री बने सबानंद सोनोवाल ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाया है और मथुरा में वृंदावन से लेकर गोकुल तक यमुना में चलने के लिए दो क्रूज आवंटित किए। इन दो क्रूज के अलावा आधा दर्जन से अधिक स्टीमर भी होंगे, जिनसे यात्री वृंदावन से गोकुल या गोकुल से वृंदावन तक आ जा सकेंगे।

आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट