
Internet Pic
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद देशभर में प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी विद्युत विभाग ने शुरू कर दी है। इसे लेकर डीवीवीएनएल के अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि सबसे पहले इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल और सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें—
लगाई गई रोक हटी
दक्षिणांचल विद्युत पावर कारपोरेशन ने पूर्व में ईईएसएल को राज्य में 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया था। जिसके बाद ईईएसएल ने राज्य में करीब 12 लाख स्मार्ट मीटर लगाए। टू-जी और थ्री-जी तकनीक के कम गुणवत्ता वाले मीटर लगाए जाने से पिछले साल स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। जांच के बाद स्मार्ट मीटर ल गाने पर रोक लगा दी गई थी। इस रोक को अब मंगलवार को हटा दिया गया। रिकार्ड के मुताबिक डीवीवीएनएल के आगरा जिले में करीब 56 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें रीवैंप स्कीम के तहत पहले चरण में इंडस्ट्रियल, कमर्शियल व उन सरकारी कार्यालयों में प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे, जहां 15 फीसद से ज्यादा लाइन लास है। निदेशक तकनीक बीएम शर्मा ने बताया कि शहर के बाद दूसरे चरण देहात में मीटर लगेंगे। कितने मीटर लगाए जाएंगे, इसकी सूची तैयार की जा रही है। प्रयास रहेगा कि प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए।
Updated on:
12 Nov 2021, 12:30 PM IST
Published on:
12 Nov 2021, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.