23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली पहुंचे ताजमहल, खूबसूरती देख बोले- वाह! बेमिसाल

गुयाना के राष्ट्रपति ने आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। वो ताजमहल की सुंदरता से बहुत प्रभावित हुए।  

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Adarsh Shivam

Jan 11, 2023

welcome.jpg

गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर इरफान अली बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। डॉक्टर इरफान ताजमहल देखने के लिए शाम सवा 4 बजे पहुंचे। दो घंटे से ज्यादा ताजमहल में बिताने के बाद गुयाना के राष्ट्रपति शाम साढ़े 6 बजे लौट गए।

ताजमहल की सुंदरता देखकर कायल हुए राष्ट्रपति इरफान
गुयाना के राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि दल के साथ ताजमहल का दीदार करने के बाद इस मशहूर इमारत की काफी तारीफ की। राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा कि ताजमहल की सुंदरता बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि जितना ताजमहल की खूबसूरती के बारे में जितना सुना था, वो वाकई उतना खूबसूरत है।

पर्यटन विभाग ने किया स्वागत
एयरपोर्ट से ताजमहल तक डॉ. इरफान का 3 जगह पर्यटन विभाग ने स्वागत किया। खेरिया एयरपोर्ट पर ढोल-नगाडों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गुयाना राष्ट्रपति इरफान पर शिल्पग्राम में फूल बरसाए गए। फिर जब ताजमहल के पूर्वी गेट पर जैसे ही इरफान अली पहुंचे तो कलाकारों ने मयूर नृत्य कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: यूपी से दुबई भेजी जा रही हरी सब्जियां, यूरोप में भी होगा निर्यात

गुयाना के राष्ट्रपति के ताजमहल दौरे की वजह से बुधवार को दोपहर सवा दो बजे के बाद ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। बुधवार को पर्यटकों के लिए 4 घंटे तक ताजमहल में एंट्री बंद रही।