12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस पर अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल

— थाना डौकी क्षेत्र में हुआ हादसा, फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी यात्रियों से भरी बस।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

May 30, 2021

agra lucknow express way

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्लीपर बस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। शनिवार देर रात्रि आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 75 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसा बस का एक्सल टूटने की वजह से होना बताया गया है।
यह भी पढ़ें—

लॉक डाउन के बीच भड़के व्यापारी, पुलिस के सामने धरने पर बैठ की नारेबाजी

देर रात्रि हुआ हादसा
शनिवार को फर्रुखाबाद से एक स्लीपर बस यात्रियों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई थी। आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुजरते समय अचानक बस का एक्सल टूट गया और बस अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बस डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ गहरी खाई में गिर गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए थे।
यह भी पढ़ें—

नहाते समय चंबल नदी में डूबे चार युवक, एक की मौत एक बेसुराग, मृतक की एक माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू
मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला और बस को क्रेन मंगाकर सीधा कराया। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया। जहां मामूली चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया जबकि गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में एटा निवासी महेंद्र कुमार, कन्नौज के जरेरा निवासी रमाकांत, अंकित, माधुरी, रहीम, अनीता, गुलावश्री, संतोष, जयपुर निवासी श्याम, तस्लीम, ओमप्रकाश, सुनील पाल, राजस्थान के महुआ निवासी शरीफ आदि घायल हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग