
,,Priyanka gandhi
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी समेत 2500 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका गांधी के रोड शो में आचार संहिता नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी थी।
डोर टू डोर चुनाव प्रचार था
आगरा के खेरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने आई थीं। इसके लिए 20 लोगों की अनुमति ली गई थी। प्रत्याशी व आयोजक कुलदीप दीक्षित ने करीब 2500 समर्थकों की भीड़ के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रियंका गांधी के डोर टू डोर प्रचार और हुए रोड शो में हजारों की संख्या में भीड़ एकजुट हुई। इंस्पेक्टर खेरागढ़ जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि 20 लोगों की अनमति लेकर हजारों की भीड़ जुटाने के मामले में प्रत्याशी, आयोजक समेत 19 नामजद और 2500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बाह विधानसभा में भी मुकदमा दर्ज
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। बाह
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बाह में बिना अनुमति के रोड शो करने पर सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, जैतपुर के एसओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जैतपुर में रोड शो करने पर विधायक पक्षालिका सिंह और करीब 500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा ग्रामीण क्षेत्र से रालोद सपा प्रत्याशी को मलपुरा पुलिस ने हिरासत में लिया। एक वाहन सीज, चार के चालान हुए हैं। फतेहाबाद में सपा प्रत्याशी की बाइक रैली पुलिस ने रास्ते में ही रोक कर खत्म करानी पड़ी।
Published on:
09 Feb 2022 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
