डॉ अशोक मित्तल वर्तमान में अर्थशास्त्र विभाग, ए.एम.यू. अलीगढ़ में प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं।
आगरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर अशोक मित्तल, डिपार्टमेन्ट ऑफ इकोनोमिक्स, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का कुलपति नियुक्त किया है। प्रोफेसर अशोक मित्तल की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।
डॉ अशोक मित्तल वर्तमान में अर्थशास्त्र विभाग, ए.एम.यू. अलीगढ़ में प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं। उन्होंने 1987 में अपनी पीएचडी पूरी की। उनके द्वारा लिखे गए कई लेख राष्ट्रीय पत्रिकाएँ और राजनीतिक साप्ताहिक और भारतीय आर्थिक जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। वह भारतीय आर्थिक संघ, द इंडियन इकोनोमेट्रिक के सदस्य हैं। वर्तमान में, वह वाइस- UPUEA के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं में में भाग लिया है।
बता दें कि निवर्तमान कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने दिसंबर 2017 में आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति का चार्ज लिया था। दिसंबर 2019 में ही उनका कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया था।