
Agra news: इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि होम स्टे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। ACP सदर अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। कमरे में एक किशोरी भी मिली। किशोरी पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। उसका आधार कार्ड दिल्ली का है। 4 दिन पहले ही आगरा लाया गया था। पकड़ी गई महिला उसे लेकर आई थी। किशोरी उस महिला को अपनी मौसी बता रही है। किशोरी और महिला के बयान अलग थे। ACP सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
आरोपियों में एक होम स्टे का कर्मचारी है। दूसरा ग्राहक है। होम स्टे में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी को महिला पहले दिल्ली भी लेकर गई थी। किशोरी का पहचान पत्र दिल्ली के पते का है। किशोरी की उम्र 15 वर्षीय बताई जा रही है। उसे दिल्ली से चार दिन पहले यहां लाया गया था।
पकड़ी गई महिला खुद को किशोरी की मौसी बता रही है। पुलिस ने किशोरी और महिला से अलग-अलग पूछताछ की। उनके बयान अलग थे। महिला पहले खुद को किशोरी की बहन बता रही थी। बाद में वह मौसी बताने लगी। लड़की को केस दर्ज होने पर गवाह के रूप में पेश किया जा सकता है।
Published on:
17 Sept 2023 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
