उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। उनकी इस मांग को मेयर नवीन जैन ने सिरे से खारिज कर दिया था। इस पर चौधरी बाबूलाल ने कहा था कि वे मूर्ति स्थापित करके रहेंगे, जिससे रोका जाए, रोक ले। इसके बाद माहौल गरमा गया था।