25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार को भी खुले परिषदीय विद्यालय

जनपद में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 05, 2018

Pulse Polio

आगरा। प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत गांव और शहर में पल्स पोलियो का अभियान चला। इस अभियान में स्वास्थ्य अधिकारिेयों के अलावा समाज सेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गईं। रविवार के दिन भी परिषदीय विद्यालय खुले और यहां बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

जड़ से खत्म करने को चल रहा है अभियान
गौरतलब है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को आगरा जनपद में पल्स पोलियो का अभियान चला गया। देहात और शहर के सरकारी स्कूल खोले गए। उनमें बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर स्कूलों में पहुंची और बच्चों को दवा पिलवाई। सुबह से कुछ बूथों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस अभियान में समाजसेवी संस्थाओं के अलावा आंगनबाड़ी की कार्यक्रत्रियों ने भी बच्चों को दवा पिलाई। सीएमओ डॉ.मुकेश वत्स ने आगरा में इस अभियान की शुरुआत की। जिला महिला चिकित्सालय पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा पोलिया अभियान की शुरुआत बच्चों को वैक्सीन पिलाकर की गई। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है अभियान में छूटे बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तीन दिन तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे।

जागरूकता जरूरी, सालों से नहीं आया केस
पल्स पोलियो अभियान के लिए शहर के साथ साथ देहात क्षेत्रों में अभियान चलाकर बच्चों को वैक्सीन दी जाती है। आगरा मंडल में पोलियो लगभग लगभग जड़ से खत्म होने की स्थिति में है। पिछले कई सालों से पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।