23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज बब्बर के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पीछे का जानिए मुख्य कारण

राज बब्बर की फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 21, 2018

आगरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफा दे दी है। इस इस्तीफे के पीछे तमाम कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन जो सबसे बड़ा कारण निकलकर सामने आया है, उसमें कहानी कुछ और ही है। लोकसभा चुनाव 2019 आ रहा है, ऐसे में राज बब्बर की फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। राज बब्बर इससे पहले दो बार आगरा से सांसद रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

सांसद को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, कमेंट पढ़कर हैरान रह जाएंगे

यहां से चुना गया पीसीसी
पार्टी सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव नजदीक आने के कारण राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। उन्हें कुछ दिन पहले ही फतेहपुर सीकरी से ही पीसीसी में चुना गया है। 2009 में आगरा की सीट आरक्षित होने के बाद राज बब्बर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन बसपा की सीमा उपाध्याय से वे चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ें -

सीएम योगी आदित्यनाथ से भाजपा विधायक ने की बंदरशाल व कुत्ताशाला बनवाने की मांग

यूपी के सरकारी मास्टर ने छात्र को दी ऐसी थर्ड डिग्री, कांप उठेगी रूह

यहां से है गहरा नाता
राज बब्बर आगरा से दो बार सांसद रहे हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी से मिली हार के बाद भी आगरा से उनका नाता नहीं टूटा। वे आगरा आते रहते हैं। पार्टी के लोगों की मानें तो राज बब्बर का राज्यसभा का कार्यकाल 2020 में समाप्त हो रहा है। वे अगला चुनव सीकरी कसे ड़ सकते हैं। अध्यख होने के दौरा भी वे कई बार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आगरा आते रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

नीदरलैंड से आए विदेशी मेहमानों ने अंग्रेजी में बच्चों से पूछे सवाल, जबाव सुनकर हुए गदगद

कम्पनियों का तिलिस्म और सरकार की नितियां व्यापारियों के ले जा रही गर्त में, इसलिए अब व्यापारी...