26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भाजपाई हुये एक, कमिश्नर को ज्ञापन देकर की ये मांग, देखें वीडियो

विजन डॉक्यूमेंट को लेकर जनप्रतिनिधियों की राय जानी जाये।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 20 Sep 2018, 6:25 PM IST

Raja mahendra

Raja mahendra

आगरा। ताजमहल को लेकर तैयार किए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट का लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन कमिश्नर से मिले। पूर्व मंत्री ने मांग की कि विजन डॉक्यूमेंट ड्रॉप में जनप्रतिनिधियों की राय ली जाये। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट की खामियों का खामियाजा आगरा की जनता को भुगतना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही अधिक होती है, इसलिए विजन डॉक्यूमेंट के ड्राफ्ट में जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिये जायें।

ये की मांग
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि विजन डॉक्यूमेंट बनाने से पहले आगरा में होने वाले पोलूशन का सही सर्वे किया जाए, क्योंकि पोलूशन से ताजमहल ही नहीं यहां की जनता को भी काफी खतरा है। पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट के लिए आगरा के पोलूशन का सर्वे करना है, क्योंकि यहां पर सल्फर डाई ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड, मोनाडाई ऑक्साइड सहित अन्य हांनिकारक गैस ही पोलूशन की वजह हैं।

ये बोले पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री ने कहा कि मंडलायुक्त को चाहिए था कि सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाले विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट के प्रदर्शन के दौरान जिले के सभी विधायक दोनों सांसद और अन्य जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को भी बुलाना चाहिए था। विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट की एक एक प्रति भी सभी विधायक सांसद और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को भेजनी चाहिए थी, जिसे जनप्रतिनिधि भी उद्योगपतियों की तरह ही अपनी राय विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट में दे सकें।

ये बोले विधायक
विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक जीएस धर्मेश ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट में जिन चार श्रेणियों में उद्योगों को वर्गीकृत किया गया है, उसमें भी संशोधन किया जाए, क्योंकि अगर यह ड्राफ्ट स्थाई हो गया तो आगरा का विकास रुक जाएगा। विधायक महेश गोयल, विधायक हेमलता दिवाकर ने कहा कि आगरा में यहां की जनता और ताजमहल के लिए सबसे बड़ा खतरा हांनिकारक गैसों का उत्सर्जन है। इन हांनिकारक गैसों से लोगों को असाध्य रोग हो रहे हैं और ताजमहल पीला हो रहा है। विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट जिन श्रेणियों में उद्योगों को-वर्कर किया गया है, यहां पर होटल नहीं बन पाएंगे, ना अस्पताल और नए प्रोजेक्ट भी आगरा में नहीं लगाया जा सकेंगे।

ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक महेश गोयल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह शामिल थीं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग