
सपा को तगड़ा झटका, मुलायम और साधना के करीबी कद्दावर पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल
आगरा।लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। सपा सरकार में मंत्री रहे रामसकल गुर्जर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। सपा के लिए यह तगड़ा झटका है। रामसकल गुर्जर, राजेंद्र सिंह को दिल्ली में पियूष गोयल ने सदस्यता दिलाई।
रामसकल गुर्जर सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना यादव के काफी करीबी रहे हैं। रामसकल गुर्जर वर्तमान में एमएलसी हैं और सपा सरकार में खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इससे पहले मुलायम सरकार के दौरान रामसकल सपा के आगरा जिला अध्यक्ष भी रहे। रामसकल गुर्जर फतेहाबाद के रहने वाले हैं अब आगरा की विभव नगर कॉलोनी में रहते हैं।
रामसकल के साथ फतेहाबाद के पूर्व विधायक सपा नेता डॉ राजेंद्र सिंह ने भी भाजपा ज़ॉइन कर ली है। डॉ राजेंद्र सिंह ने फतेहाबाद में जमकर काम किया और सजातीय वोट पर उनकी पकड़ मानी जाती है। अब इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सपा को तगड़ा झटका लगा है।
Published on:
03 Apr 2019 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
