27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आपका दिन। क्या कहती है आपकी लवलाइफ। कार्यक्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति या व्यापार में होगा मुनाफा।

2 min read
Google source verification

image

Amit Sharma

Nov 22, 2016

Rashifal

Rashifal

आगरा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है। ज्योतिषाचार्य पुष्पित पारासर बता रहे हैं आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुनः- धन की हानि होने की सम्भावना रहेगी। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

तुलाः- व्यापार में किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।
मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कुम्भः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती है। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

ये भी पढ़ें

image