18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां तीन जन्म पूर्व सांप काटे का इलाज कराने आते हैं लोग, रातभर बजती है थाली, फिर सांप बताता है क्यों काटा था…

  विज्ञान के जमाने में भी चरम पर है अंधविश्वास, आगरा के इरादत नगर का मामला।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Jul 16, 2019

Demo pic

Demo pic

आगरा। विज्ञान के जमाने में जहां भारत एक नया आयाम छूने की कोशिश कर रहा है। वहीं इस देश के अंदर आज भी देहात और ग्रामीण अंचलों के लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। 21वीं सदी के इस युग में ताजनगरी आगरा के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग आज भी अपना इलाज किसी बेहतर चिकित्सक से कराने के बजाय अंधविश्वास की तर्ज पर कर रहे हैं।

जनपद आगरा के इरादत नगर थाना क्षेत्र की है। इरादत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले बायगीर तीन जन्म पूर्व सांप काटे का इलाज करते हैं। इस दौरान रात भर थाली बजती है। मंत्रों का उच्चारण किया जाता है और फिर देवता यानी सांप खेलता है। देवता बताता है कि तीन जन्म पूर्व उसने अमुक व्यक्ति को क्यों काटा था और आज इस व्यक्ति को क्यों परेशान किया जा रहा है।

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता है। मगर यहां आने वाले लोगों में बायगीर के प्रति पूर्ण आस्था और पूर्ण विश्वास है। लोगों का मानना है कि बायगीर द्वारा इलाज शर्तिया किया जा रहा है। इलाज के दौरान रातभर थाली बजती है।थाली के साथ साथ मटका बजाया जाता है। इसी के साथ शुरू होता है देवता यानी सांप के खेलने का सिलसिला। महिलाएं बाल खोलकर झूमने लगती हैं और बताती हैं कि किस तरीके से तीन जन्म पूर्व सांप ने उन्हें क्यों काटा था।

इलाज को लेकर बायगीर का दावा है कि पिछले 50 सालों से भी ज्यादा समय से वे इस तरीके का इलाज कर रहे हैं। तीन जन्म पूर्व किसी को सांप ने काट लिया हो और सांप काटने के बाद उसकी मृत्यु हो गई हो। मृत्यु होने के बावजूद भी आज भी सांप या बायगीर की भाषा में देवता जिसे परेशान कर रहा हो, ऐसे लोगों का उनके पास शर्तिया इलाज है। लोग उनके पास पूरी आस्था के साथ आते हैं और ठीक होकर जाते हैं।