13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण जारी, कहां से कौन लड़ सकेगा चुनाव देखिए सूची

— आगरा जिले की ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण चार्अ जारी हो गया, पांच ग्राम पंचायतों में नहीं होगा प्रधानी का चुनाव।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Mar 02, 2021

chunav 2021

chunav 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश में होने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों का नए सिरे से निर्धारण किया गया था। इसमें पांच ग्राम पंचायतें कम हो गई थीं। शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में आरक्षण का आवंटन कर दिया है।
यह भी पढ़ें—

पिता की हत्या कर थाने पहुंच गया आरोपी बेटा, बोला दूसरे भाई के नाम कर दी थी सारी जमीन

शासन स्तर से ब्लाक वार सूची जारी की गई है। सूची जारी होने के साथ ही विभिन्न पदों के आरक्षण को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी अब विराम लग जाएगा। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण के चार्ट उपलब्ध कराए थे। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या निर्धारित की गई थी। 10 से 12 मार्च तक अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
13 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवंटित क्षेत्रीय पंचायत प्रमुख की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 15 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निदेशक पंचायती राज एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को आरक्षित व आवंटित पदों का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

यह है आरक्षण की व्यवस्था

प्रधान पद के लिए आरक्षण की व्यवस्था
प्रधान पद के 690 पद में से 154 एससी, 182 ओबीसी, 57 एससी महिला, 66 ओबीसी महिला, 112 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। 354 अनारक्षित रखे गए हैं।


ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण
ब्लॉक प्रमुख के 15 पद में से 3 एससी, 4 ओबीसी, 5 महिला के लिए आरक्षित हैं। 3 अनारक्षित हैं। जिला पंचायत सदस्य के 50 पद में से 17 महिला, एससी 06 एससी, 08 ओबीसी और 19 पद अनारक्षित हैं।

अब 19.96 लाख मतदाता 690 ग्राम पंचायतों में मतदान करेंगे
आगरा की 690 ग्राम पंचायत में कुल 19.96 लाख मतदाता हैं। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में 19.07 लाख मतदाता थे। पांच साल में कुल 89 हजार मतदाता बढ़ गए। पिछले माह मतदाता पुनर्रीक्षण के बाद कुल 20.21 लाख मतदाता बने थे। करीब 25 हजार मतदाता नए परसीमन में पांच गांव बाहर होने व आपत्तियों के निस्तारण के बाद कम हो गए। अब 19.96 लाख मतदाता 690 ग्राम पंचायतों में मतदान करेंगे।

नए परिसीमन में बाहर हुए पांच गांव
जिले में पंचायत चुनाव के दौरान पांच गांवों में प्रधान नहीं चुने जाएंगे। बरौली अहीर के चार और बिचपुरी ब्लॉक का एक गांव पूर्ण रूप से नए परिसीमन में पंचायतों की सूची से बाहर हो गए हैं। दो गांवों आंशिक रूप से बाहर हुए हैं। इस बार 690 पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। नए परिसीमन के चलते पंचायत चुनाव से बरौली अहीर ब्लॉक में चमरौली, कहरई, कलाल खेड़िया और तोरा पूर्ण रूप से और बिचपुरी ब्लॉक में दहतोरा पूर्ण एवं कलवारी और बाईंपुर आंशिक रूप से बाहर हुए हैं।

अछनेरा ब्लॉक

ग्राम प्रधान- आरक्षण
अभैदोपुरा महिला
अकबरा एससी महिला
अगनपुरा एससी महिला
अरदाया सामान्य
अरुआखास सामान्य
अरसेना एससी
अटूस सामान्य
बबरौद ओबसी महिला
बरौली सामान्य
बसैया राजपूत अनुसूचित जाति
बस्तई ओबीसी
भंडीरी एससी
भिलावटी महिला
ब्यारा महिला
विद्यापुर सामान्य
छह पोखर महिला
धनौली सामान्य
फतेहपुरा ओबीसी
गढ़ीचंद्रभन सामान्य
गढ़ीमा सामान्य
गोबरा एससी महिला
गोपऊ सामान्य
हंसेला महिला
जनूठा सामान्य
जारौटी एससी
कचोरा सामान्य
ग्राम प्रधान आरक्षण
कठवारी ओबीसी
खडवाई ओबीसी महिला
खेड़ा बाकंदा सामान्य
खेड़ा साधन ओबीसी महिला
कीठम महिला
कुकथला सामान्य
लोहकरेरा सामान्य
महुअर महिला
मई एससी महिला
मांगरोल गूजर एससी
मांगरोल जाट सामान्य
मंगू्र ओबीसी महिला
मुबारिजपुर ओबीसी
मुरेंडा ओबीसी
नागर एससी
नगला अरुआ महिला
पनवारी ओबीसी
पुरामना सामान्य
रायभा सामान्य
रैपुरा अहीर महिला
रुनकता सामान्य
सहाई ओबीसी
सकतपुर सामान्य
साधन ओबीसी महिला
सेहता ओबीसी
सींगना ओबीसी

अकोला ब्लॉक

ग्राम प्रधान आरक्षण
अभयपुरा- ओबीसी
अखवाई- महिला
अकोला- ओबीसी महिला
बाहसोनिगा- सामान्य
बाईखेड़ा- सामान्य
बलहरा- ओबीसी
बैमन- एससी
बड़ौदासदर- महिला
बसैया बोदला- ओबीसी
बसैया रायमल- सामान्य
बसेरी चाहत- एससी महिला
बसैया ज्योतिराज- एससी
बैंकोरा- एससी
डाबली- एससी
धनौली- ओबीसी
गहराकला- ओबीसी
गहराखुर्द- सामान्य
गामरी- सामान्य
इकराम नगर- सामान्य
जैंगारा- ओबीसी
जारुआ कटरा- महिला
जितौरा- ओबीसी महिला
करारा- ओबीसी
हाल- ओबीसी महिला
खेड़ा भगोर- एससी
खेड़िया- महिला
लालऊ- एससी
मनिया- सामान्य
मलपुरा- सामान्य
मनकेड़ा- सामान्य
नगला सिकरवार एससी महिला
नहचानी सामान्य
नारोल ओबीसी महिला
पिनानी रामनगर सामान्य
सघूनापुर एससी महिला
सलेमाबाद सामान्य
सिरौली महिला
उजरई एससी महिला

बाह
अभय पुरा- महिला सामान्य
बड़ौस - सामान्य
बमरौली- ओबीसी महिला
बरहा- एससी
बासौनी- ओबीसी महिला
बटेश्वर - महिला
भदरौली- ओबीसी
भरतार- एससी
बिचौला- महिला
बिठौली- सामान्य
चमराहुआ एससी
चांगोली ओबीसी महिला
र्चौंसहजी ओबीसी महिला
दोरक - महिला
दोदोपुरा- ओबीसी
हेमंनपुरा सामान्य
गोसली - एससी
गोपालपुरा ओबीसी महिला
गूंगा वाली- एससी
हगोउ खेरा सामान्य
इटाइली सामान्य
जरार- ओबीसी
र्कंलजर एससी
केजरा एससी
कुंवर खेड़ा महिला
क्वारी - एससी महिला
लखनपुर - सामान्य