
Agra News: रिवाल्वर के साथ रील बनाकर चर्चा में आईं आगरा की पूर्व सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना दर्द बता रही हैं। वीडियो में प्रियंका अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप चैट के फोटो भी शेयर किए हैं। अपने पति और ससुर पर आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि उत्पीड़न से परेशान होकर वो मायके में रहने को मजबूर हैं। बता दें, प्रियंका मिश्रा मूलरूप से कानपुर की रहने वाली हैं। साल 2020 में वह यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुई थीं। झांसी में उन्होंने प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण के बाद आगरा में उन्हें पहली तैनाती मिली थी। आगरा के थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर प्रियंका मिश्रा की तैनाती थी। पोस्टिंग के दौरान ही उनकी रिवॉल्वर के साथ रील सामने आई थी। इसी रील को लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी की जा चुकी हैं। कई लोगों ने ड्यूटी के दौरान रिवाल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद, मामले में प्रियंका को लाइन हाजिर किया गया था। परेशान होकर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही प्रियंका से प्रशिक्षण में खर्च धनराशि वसूली गई थी।
48 घंटे में दोबारा चली गई थी प्रियंका की नौकरी
3 महीने पहले दोबारा प्रियंका ने आगरा में दोबारा नौकरी का आवेदन दिया था। आवेदन पर बाबू ने बिना अधिकारियों को सूचित किए उन्हें नौकरी पर दोबारा आने की प्रक्रिया पूरी कर दी थी। सूचना मिलने पर तत्कालीन पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बाबू को बर्खास्त कर दिया था। और प्रियंका की ज्वाइनिंग को भी रद्द कर दिया था। और एक बार फिर से 48 घंटे के अंदर उनकी नौकरी दोबारा चली गई थी।
प्रियंका ने वीडियो साझा कर बताई अपनी परेशानी
बीते दिन यानी मंगलवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 वीडियो अपलोड किए, जिसमें वह अपने पति और ससुर पर आरोप लगाते दिख रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि पति और ससुर ने उन्हें परेशान कर दिया है। पति टार्चर कर रहा है। गंदे गंदे मैसेज करता है। पिछले डेढ़ साल से वह बदतमीजी सह रही हैं। इसलिए अंत में उसे वीडियो बनाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके आलावा उन्होंने कई और गंभीर आरोप पर लगाए हैं। बता दें, प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 87 हजार से अधिक फालोअर्स हैं। प्रियंका की ओर से शेयर किये गए वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस मामले को घर में बैठकर आपसी सहमति से सुलझाने को कह रहे हैं तो कुछ लोग कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
Published on:
31 Jan 2024 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
