
पंखुड़ी पाठक के 'दम घुटने' और अखिलेश के बारे में सपा नेत्री ने लिखा कुछ ऐसा लिखा, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
आगरा। समाजवादी पार्टी नेता पंखुड़ी पाठक का पार्टी से इस्तीफा इस समय चर्चा में है। एक चरफ कुछ लोग पंखुड़ी के समर्थन में लिख कर सपा नेतृत्व से सवाल कर रहे हैं वहीं कई सपा नेता खुल कर पंखुड़ी के इस कदम को अवसरवादिता बता रहे हैं। कुछ खुल कर लिख रहे हैं वहीं कुछ इशारों ही इशारों में, पंखुड़ी का बिना नाम लिए लिख रहे हैं। इसी कड़ी में सपा नेत्री व पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य रोली तिवारी मिश्रा ने इस घटनाक्रम के फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया है।
क्या लिखा है रोली ने
रोली तिवारी मिश्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है, यह पोस्ट पंखुड़ी के इस्तीफे के बाद आई है हालांकि पोस्ट में पंखुड़ी का कहीं जिक्र नहीं है। रोली ने लिखा है- '2016 में आगरा की 9 विधानसभाओं में से 4 विधान सभा पर समाजवादी पार्टी की चार महिलाओं तो टिकट मिला..
1.श्रीमती पक्षालिका
2.श्रीमती हेमलता दिवाकर
2 डॉ रोली तिवारी मिश्रा
4.श्रीमती कुंदनिका शर्मा
प्रथम दो महिलाएं 2017 चुनाव से पहले बीजेपी में चलीं गईं और आज सत्ता में माननीय विधायक हैं। नम्बर चार भी सरकार बनने पर बीजेपी में चलीं गयीं। कारण था सभी का सपा में दम घुट रहा था।
2016 के अंत में मेरा टिकट वापस ले लिया गया। पिछले दो वर्षों से एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रही हूं। तब से न कोई टिकट न ही कोई पद की मांग की, पर मेरा दम नहीं घुटा। रोली लिखती हैं- 'पर मेरी पार्टी मेरी माँ है। मेरा राजनीतिक जन्म समाजवादी पार्टी से ही हुआ है। मुझे पहचान देने वाले श्री अखिलेश यादव मेरे यशस्वी नेता हैं। जीवन की अंतिम सांस तक। चिता की अंतिम आग तक, मैं समाजवादी हूं और समाजवादी रहूंगी।
अवसरवादिता को अंगीकार करना बहुत आसान है पर उतना ही दुरूह और कठिन है निष्ठावान होना।'
पंखुड़ी ने क्यों दिया इस्तीफा
पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा क्यों दिया, इस बारे में पंखुड़ी ने ट्विटर पर स्पष्ट करते हुए लिखा है कि पार्टी में अब उनका दम घुटने लगा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर पार्टी के अंदर होने वाली नाइंसाफी पर पर्दा डालने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पार्टी के लोग पंखुड़ी के इस्तीफे को टीवी पैनलिस्टों का जारी हुई लिस्ट से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें उनका नाम नहीं है।
Updated on:
28 Aug 2018 07:27 pm
Published on:
28 Aug 2018 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
