21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहन भागवत के कार्यक्रम में महिलाओं की अहम भूमिका, जानिए क्या करेंगी

24 फरवरी, 2018 को शास्त्रीपुरम में होने जा रहे आरएसएस के समरसता संगम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नारी शक्ति पूरी ताकत से जुटेगी

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 15, 2017

RSS

RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 फरवरी, 2018 को सुनारी (शास्त्रीपुरम) में समरसता संगम में बौद्धिक देंगे। समरसता संगम कार्यक्रम में नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी रहेगी। महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़ी संख्या में आएंगी महिलाएं
आगरा महानगर की नारी शक्ति की वृहद बैठक सरस्वती शिशु मंदिर पंचकुइयां में हुई। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए नारी शक्ति ने अपने विचार और सुझाव दिए। विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र ने कहा समाज में संघ की स्वीकार्यता है, संघ से समाज को अपेक्षाएं हैं। हम समाज हित में कार्य करते हैं। सरसंघचालक की उपस्थिति में होने वाले समरसता संगम कार्यक्रम में नारी शक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी हो, उसके लिए घर-घर, गली-गली और मोहल्ला स्तर पर नारी शक्ति द्वारा सम्पर्क एवं जागरूकता जरूरी है। समरसता संगम खुला कार्यक्रम है, इसमें हजारों स्वयंसेवक गणवेश में भागीदारी करेंगे। नारी शक्ति को दर्शक के रूप में आमन्त्रित किया जाएगा। प्रवेशिका भी दी जाएगी। नारी शक्ति के साथ-साथ संत भी दर्शक के रूप में भागीदारी करेंगे। जिस तरह से सूर्य को गर्म और चन्द्रमा को षीतलता बताने की जरूरत नहीं है उसी प्रकार कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनो, कहने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी कार्यक्रम व्यवस्थित हो, उसके लिए सम्पर्क और बैठकें जरूरी हैं। 14 जनवरी मकर संक्रांति के पर्व पर कार्यक्रम का भूमि पूजन होगा।

ये काम करेंगी
गली और मोहल्ला स्तर पर सहभोज, रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, जलपान आदि के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सकता है। समरसता संगम कार्यक्रम में नारी शक्ति रंगोली, पेंटिंग, आदि कार्यों से अपनी बड़ी भूमिका प्रस्तुत कर सकती हैं ।

विधानसभा वार महिला मोर्चा की बैठकें तय ।
समरसता संगम को भव्य रूप देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में बैठकों के बाद मोहल्ला बैठकें और घर-घर सम्पर्क कर अधिक से अधिक नारी शक्ति को जोड़ना है। समरसता संगम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभावार नारी शक्ति की बैठकें तय कर दी गयीं हैं। तीनों विधानसभाओं की बैठकों के लिए नारी शक्ति की प्रभारी भी तय कर दी हैं। आगरा दक्षिण विधानसभा की बैठक 20 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे, सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क पर, आगरा उत्तर विधानसभा की बैठक 20 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में, आगरा छावनी विधानसभा की बैठक 23 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे दुर्गा मंदिर नामनेर पर आयोजित की जाएगी।

ये रहे उपस्थित
बैठक में विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र, श्याम किशोर, विभाग कार्यवाहक रेखा दीवान, रमेश, बेबीरानी मौर्या, रश्मि सिंह धाकड़, निर्मला दीक्षित, अर्चना अग्रवाल, अपर्णा सिंह, मधुबाला अग्रवाल, डॉ. मंजुला सिंह जादौन, अनीता खरे, राजेश्वरी चौधरी, प्रेमा वर्मा, ओमप्रकाश, महानगर प्रचारप्रमुख मनमोहन निरंकारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।