15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन्द्रेश कुमार ने पाकिस्तान के बारे में बताई सनसनीखेज बात

-आरएसएस नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा- पाकिस्ताने जन्म से ही खूनखराबे को जन्म दिया -इमरान, वाजवा, दिग्विजय, शशि थरूर, मणिशंकर, ओवैसी को मानसिक रोगी बताया

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 29, 2019

Indresh kumar

Indresh kumar

आगरा। फोरम फार अवेरनेस ऑफ नेशनल सिक्युरिटी (फैन्स)। इसे हिन्दी में कहते हैं राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूक मंच (FANS)। इसके संरक्षक हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. इन्द्रेश कुमार। उन्हें मुस्लिमों के बीच हिन्दुत्व का भाव जगाने का श्रेय दिया जाता है। हिमालय-हिन्द महासागर राष्ट्र समूह के 54 देशों के बुद्धजीवियों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आए हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले 10 साल में पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। मुस्लिमों का आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें। यह भी कहा कि देश बदल रहा है।

यह भी पढ़ें

हिन्द महासागर के आसपास बसे भारत समेत 54 देश मिलकर दुनिया में लाएंगे खुशहाली

भारत और पाकिस्तान में कॉमन फ्रेंड

पत्रकारों से बातचीत में इंद्रेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की उन्नति के गुण गाए। यह भी बताया कि पाकिस्तान का क्या हाल होने वाला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की युद्ध की धमकी के सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों जगह कॉमन फ्रेंड हैं। पाकिस्तान में यह इमरान और वाजवा नाम से जाने जाते हैं। भारत में यह दिग्विजय, थरूर, मणिशंकर और ओवैसी के नाम से जाने जाते हैं। यह मानसिक रोग ग्रस्त नेता हैं। हिंसा, गाली गलौच की ही बात करते हैं। इनके परिवार और देश को इनका उपचार कराना चाहिए। यह धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें

भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यहां हो रहा 54 देशों का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, देखें वीडियो

पाकिस्तान चार-पांच देशों में बँटेगा

उन्होंने कहा कि पाक ने जन्म से हिंसा, द्वेष और खून खराबे को जन्म दिया है। इसी कारण पाकिस्तान आने वाले दशक में चार-पांच देशों में बंट कर खत्म होगा, इसमें पंजाब, सिंध, बलूच आदि होंगे। पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) वापस भारत में आ जायेगा। पाकिस्तान अपनी हरकतों से दुनिया के नक्शे से मिटने की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें

Aaj ka rashifal 29 September : माता रानी की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

राष्ट्र समूह से नया भारत बनेगा

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि हिन्द महासागर से जुड़े सभी देश पहले भी एक थे। अब उद्देश्य है कि आर्मी बॉर्डर की जगह पुलिस पब्लिक बॉर्डर हो। यह नया समूह 200 देशों में 54 देशों का है और विश्व की 770 करोड़ में से 320 करोड़ लोगों का समूह है। इसमें दुनिया को रास्ता दिखाने वाला नया भारत दिखेगा। हिंसा, धर्म के भेदभाव, कत्लेआम, नारी शोषण के बिना, प्रदूषण मुक्ति का मार्ग दिखाते हुए विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देगा। यह सब कैसे होगा, सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसे 8 करोड़ महिलाओं को ट्रिपल तलाक से बचाया गया, करोड़ों मुस्लिमों को बर्बाद होने से बचाया। जम्मू एवं कश्मीर से 370 और 35 ए हटाकर देश को एक किया। जब देश के नेता दूसरे देशों के प्रधानमंत्री की घोषणा करने लगे तो समझ लीजिए देश बदलाव की तरफ है। धर्मांतरण और घर वापसी की बात पर उन्होंने कहा कि पूरे समूह में 5 प्रतिशत ही ऐसे होंगे जिनकी जड़ विदेशों में होगी, जबकि 99.5 करोड़ की जड़ हिंदुस्तान में ही मिलेगी और यह समय है कि सब अपनी जड़ों से जुड़ जाएं और जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें

शारदीय नवरात्र 2019: माता के नौ स्वरूपों को लगाइए उनका पसंदीदा भोग, जीवन में धन धान्य, सुख और शांति बनी रहेगी...