
Sachin Tendulkar reached taj mahal: पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ करीब तीन बजे आगरा की शिल्पग्राम पार्किंग में पहुंचे। यहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। पूर्वी गेट पर पहुंचते ही सचिन तेंदुलकर को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सचिन के आने की जानकारी पर पहले की पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के आसपास एक सुरक्षा घेरा बना लिया। सुरक्षा घेरे के तहत उन्हें रॉयल गेट तक ले जाया गया। यहां वे करीब एक घंटे रहे। उन्होंने ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना। साथ ही डायना बेंच पर फोटो शूट कराए।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और रिलेटिव के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब दो बजे आगरा आए थे। एयरपोर्ट से पहले वो होटल आए यहां से ताजमहल देखने पहुंचे। ताज को देखने के बाद वो वापस मुंबई के लिए चले गए उन्होंने अरेजमेंट के लिए धन्यवाद दिया।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Updated on:
15 Feb 2024 08:10 pm
Published on:
15 Feb 2024 08:07 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
