
madan mohan sharma
आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 मई को होना है। समाजवादी पार्टी ने बाह के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसके जवाब में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. मदन मोहन शर्मा ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है। उन्होंने इस अंदाज में पर्चा भरा कि सब देखते रह गए। वे घोड़ा बग्गी पर बैठकर आए। बग्गी पर ही भ्रष्टाचार की अर्थी लाए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया।
एक नोट-एक वोट मांगेंगे
डॉ. मदन मोहन शर्मा दल बल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इससे पहले एमजी रोड पर बग्गी में चले। उनके चेले जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्होंने ऐलान किया कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसके खिलाफ संघर्ष करेंगे। उन्होंने एक नोट और एक वोट के साथ चुनाव प्रचार की बात कही। जनता से नोट भी मांगेंगे, ताकि चुनाव लड़ सकें। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बारे में कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व होना मुश्किल है।
सपा और कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
बता दें कि जगन प्रसाद गर्ग आगरा उत्तर से लगातार पांच बार विधायक रहे। 10 अप्रैल, 2019 को उनका अचानक देहावसान हो गया। इसके बाद सीट रिक्त घोषित कर दी गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। चुनाव 19 मई को होगा। कांग्रेस ने रणवीर शर्मा को यहां से प्रत्य़ाशी बनाया है। सूरज शर्मा के पास चुनाव चिह्न तो सपा का है, लेकिन वे गठबंधन के प्रत्याशी हैं। सूरज शर्मा इसलिए भी चर्चा में हैं कि वे लंदन से एमबीए की डिग्री लेकर लौटे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook https://www.facebook.com/patrikauttarpradesh/ पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
26 Apr 2019 05:27 pm
Published on:
26 Apr 2019 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
