7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के अधिवेशन में क्या होगा, सुनील साजन ने किया खुलासा

राष्ट्रीय अधिवेशन में समाजवादी देश के किसानों और व्यापारियों के लिए खास रणनीति बनाएगी।

2 min read
Google source verification
sunil sajan

sunil sajan

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन माल रोड स्थित तारघर मैदान में होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में समाजवादी देश के किसानों और व्यापारियों के लिए खास रणनीति बनाएगी। अधिवेशन से पूर्व यह खुलासा किया है समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और लखनऊ-उन्नाव सीट से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुनील यादव उर्फ सुनील साजन ने। वे होटल रेडिसन ब्ल्यू में पत्रिका संवाददाता अभिषेक सक्सेना से खास बातचीत कर रहे थे।

सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष की रणनीति बनेगी

कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पूर्व सुनील साजन ने बताया कि कल यानी पांच अक्टूबर, 2017 को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पूरे देश के समाजवादी एकत्रित हो रहे हैं। देश कैसे तरक्की करे, प्रदेश (उत्तर प्रदेश) कैसे तरक्की करें, देश के किसानों की स्थिति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि देश फरेशान है। पहले नोटबंदी और अब जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) के बाद देश में कोई व्यापार नही कर पा रहा है। एक रणनीत बनेगी, जिसके तहत समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी।

नौजवानों को नई दिशा मिलेगी

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जितने पड़े पैमाने पर देश का नौजवान जुड़ा हुआ है, वह किसी भी पार्टी में नहीं है। नौजवानों के लिए समाजवादी पार्टी ने काम किया है। कल यानी राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में नौजवानों को नई दिशा मिलेगी।

नेता पहुंचे

अब तक अधिवेशन में भाग लेने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सांसद डिम्पल यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह, दिलीप यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र यादव, अऱविन्द सिंह गोप आदि नेता आ चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं के आगमन का क्रम जारी है। इन नेताओं से जब शिवपाल सिंह के आने के बारे में पूछा गया तो सबने चुप्पी साध ली। कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इससे शिवपाल को लेकर रहस्य और गहरा रहा है।