
आगरा। केंद्र सरकार पहले आंखों में धूल झोंकने का काम करती थी, आज सीधे लाल मिर्च झोंकने का बीड़ा उठा लिया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में महानगर कार्यकारिणी ने बेलनगंज चौराहे जमुना किनारे पर ये प्रदर्शन किया। इस दौरान घोड़ा गाड़ी पर स्कूटर रखकर सरकार को चेतावनी दी गई कि मूल्यवृद्धि पर जल्द से जल्द राहत दी जाए।
गुमराह कर रही सरकार
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजीद निसार ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। साल 2014 में जब सरकार आई थी, तब पेट्रोल डीजल के दाम अभी से लगभग 10 से 12 रुपये नीचे थे, जो तिल तिल करके 25 पैसे 50 पैसे गिराए जाते थे। फिर 2 से 4 तक एकदम से बढ़ा दिए जाते हैं। धीरे-धीरे करके यह सिलसिला आज तक चला आ रहा है। परिणाम स्वरूप आज देखने को मिल रहा है कि देश में पेट्रोल के दाम लगभग 76 रुपये लीटर हो गए हैं। वहीं किसान विरोधी सरकार ने डीजल के दाम पर भी अंकुश नहीं लगाया। आज डीजल 68 रुपये के पार पहुंच चुका है। वाजिद निसार ने कहा कि पहले केंद्र सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती थी आज सीधे लाल मिर्च झोंकने का बीड़ा उन्होंने उठा लिया है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष वाजीद निसार, महासचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष मीना कुमारी, पूर्व पार्षद दल नेता मुकेश यादव, अनूप यादव, सतीश चाहर, सौरभ खुराना, मनमोहन शर्मा, बबलू शरीफ, फ़िरोज़ खान, शेषपाल यादव, मसरूर कुरैशी, राकेश अग्रवाल, याकूब खान, इंदु जैन, गुरपित सिंह, लाला भाई, शेरखान, मुन्ना, शाहिद अहमद, इकबाल, विनोद श्रोत्रिय, रोहित शिवहरे, नौशाद मेव व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
26 Apr 2018 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
