26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के बाद सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, ब्रज के दो जिलों के बदले अध्यक्ष

ब्रज के जिन दो जिलों में जिलाध्यक्ष बदले गए हैं उनमें मैनपुरी व मथुरा शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Nov 28, 2019

भाजपा के बाद सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, ब्रज के दो जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

भाजपा के बाद सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, ब्रज के दो जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रदेश में कुल 12 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं वहीं ब्रज में दो जिलों के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी की जिला व महानगर की कार्यकारिणी भंग चल रही थी।

यह खबर भी पढ़ें- हैवान पिता ने दुष्कर्म के विरोध पर जला दिया था मासूम का प्राइवेट पार्ट, 17 महीने संघर्ष कर मां ने दिलाई सजा

मथुरा और मैनपुरी में बदले जिलाध्यक्ष

ब्रज के जिन दो जिलों में जिला अध्यक्ष बदले गए हैं उनमें मैनपुरी व मथुरा शामिल हैं। मथुरा में एक उपाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। मैनपुरी में दीप सिंह पाल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मथुरा में लोकमणि जादौन जिलाध्यक्ष व रणवीर सिंह घनगर को जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें- गोविंद के चरणों में राष्ट्रपति कोविंद, दर्शन कर मांगी मनौती