
आगरा। ताजमहल के शहर आगरा का बिजनेस हब कहा जाने वाला संजय प्लेस आज बंद रहा। रोज जिन सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार यहां पहुंचे तो लेकिन दुकान नहीं खोली। सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया। ये विरोध प्रदर्शन नगर निगम द्वारा लागू की गई पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ।
जबरन उठाया जा रहा ठेका
संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हीरेन अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय में वाद लंबित है, लेकिन नगर निगम जबरन पार्किंग का ठेका उठा रहा है। जब तक न्यायालय का निर्णय नहीं आ जाता पार्किंग शुल्क लागू नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम की इस हठधर्मिता के विरोध में इलेक्ट्रोनिक और अन्य बाजार बुधवार को बंद रखा गया। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया।
कपड़ा बाजार पर नहीं असर
वहीं संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के इस विरोध प्रदर्शन से कपड़ा और जूता कारोबारियों ने दूरी बनाए रखी। संजय प्लेस क्लोथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि कपड़ा और जूता बाजार यथावत खोला गया है।
ये भी पढ़ें - BIG NEWS: प्याज फिर होने जा रहा महंगा, जानिये आज का भाव
Published on:
06 Nov 2019 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
