23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनेस हब संजय प्लेस के दुकानदार आज हड़ताल पर, बंद रहेगा बाजार

-रेस्टोरेंट और ढाबा तीन बजे के बाद खुल जाएंगे -कपड़ा दुकानदारों ने हड़ताल से खुद को अलग रखा -नगर निगम और दुकानदारों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद  

2 min read
Google source verification
Strike

संजय प्लेस के दुकानदार आज हड़ताल पर, बंद रहेगा बाजार

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा का हृदयस्थल संजय प्लेस बाजार आज बंद रहेगा। यहां दुकानदार और नगर निगम के बीच पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार दुकानदारों से भी पार्किंग के नाम पर वसूली कर रहे हैं। यह गलत है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारी कुछ भी सुन नहीं रहे हैं। इसलिए हड़ताल की मजबूरी है। वहीं कपड़ा दुकानदारों ने हड़ताल से खुद को अलग रखा है।

यह भी पढ़ें

यहां नहीं जलती पराली फिर भी स्मॉग क्यों, हवा चली तो दिखने लगा नीला आसमान

यह भी पढ़ें

चिन्मयानंद रंगदारी मामले में इस बड़े भाजपा नेता का नाम आया सामने, SIT ने जब्त की अश्लील वीडियो वाली पेनड्राइव

क्या है विवाद
संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के बृजेन्द्र बघेल और विनय मित्तल का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण ने हर ब्लॉक में पार्किंग की व्यवस्था की है। अब संजय प्लेस नगर निगम के पास है। जिन्होंने दुकानें और घर खरीदे हैं, उनसे भी नगर निगम पार्किंग शुल्क वसूल कर रहा है। भला ऐसा भी कहीं होता है कि मैं अपने घर और दुकान के सामने पार्किंग का पैसा दूं। इसके विरोध में बाजार पूरे दिन बंद रहेगा। दूसरी ओर रेस्टोरेंट और ढाबा वालों ने घोषणा की है कि तीन बजे तक ही बंद रखेंगे।

यह भी पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस वे पर दोड़ते समय जलने लगे बस के पहिये, आग की लपटों को देख यात्रियों में मची चीख पुकार

क्या चाहते हैं अशोक अरोड़ा

उधर, संजय प्लेस कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि पार्किंग स्थल पर जिनकी दुकानें और घर हैं, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। बाकी दुपहिया वाहन का पांच रुपये और चार पहिया वाहन का 20 रुपये शुल्क तय हो। सभी पार्किंग में यह शुल्क चौबीस घंटे के लिए हो। यह व्यवस्था नगर निगम को करनी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे, लेकिन हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें

प्रदूषण इमरजेंसीः पराली जलाने पर होगी जेल, हजारों टन कूड़ा जलाने पर नहीं!