
आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। इसके साथ ही सट्टा बाजार गर्म है। लोग अपने-अपने तरीके से पार्टियों के भाव लगा रहे हैं। अपने-अपने हिसाब से जीत-हार पर दांव लगा रहे हैं। ब्रज में भी 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
इस पार्टी का बढ़ा भाव
ब्रज की बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव सैफई परिवार की जंग का गवाह बनी फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां चुनाव से पहले जहां एक तरफ प्रसपा के शिवपाल और सपा के अक्षय य़ादव सट्टा बाजार की पसंद बने हुए थे वहीं अब मतदान के बाद यहां भाजपा भी सट्टा बाजार की पसंद बन गई है। सट्टा बाजार में भाजपा का भाव घट गया है यानि कि सट्टा बाजार में भाजपा की जीत पर दांव लगाने वालों को कम भाव लगाना पड़ रहा है। शिवपाल सट्टा बाजार से बाहर होते नजर आ रहे हैं।
वहीं आगरा की बात करें तो यहां की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाव 50-50 के लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा में टक्कर है। वहीं आगरा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा सट्टा बाजार की पसंद बनी हुई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
17 May 2019 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
