21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी नतीजों ने पलट दी बाजी, सट्टेबाजी में नंबर वन बनी पार्टी, बृज ने लगाए थे जो दांव बैठे सटीक

पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम के बाद भाजपा पर लगा था दांव, करोड़ों रुपए का हुआ उलटफेर

1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 11, 2018

satta market

आगरा। पांच राज्यों के चुनावी परिणाम लगभग लगभग अब स्पष्ट हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऐसे में सट्टाबाजों की नजर में जो पार्टी नंबर वन थी, उसमें करोड़ों रुपए के दांव लगे हैं। बृज में दो पार्टियों पर सट्टा बाजार गर्म था और उलटफेर का शिकार होने वाले कई मोटे कारोबारी अब पार्टी पर लगे रुपए हारने से गश खा रहे हैं।

कांग्रेस पर लगा था अच्छा दांव
पांच राज्यों के चुनाव नतीजे खुल रहे हैं। बृज में सट्टा बाजार सुबह से काफी गर्म है। कांग्रेस पार्टी पर अच्छा दांव लगा था। मंगलवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम को लेकर सट्टा बाजार में कुछ रोचक किस्म के आंकलन देखने को मिला। मध्य प्रदेश को लेकर सट्टा बाजार में पहले भाजपा के पक्ष में लहर थी, लेकिन, जैसे जैसे रुझान आना शुरू हुए और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बदला तो लोग कांग्रेस पर दांव लगाने लगे। छत्तीसगढ़ में सट्टा बाजार का झुकाव भाजपा के पक्ष में था लेकिन, यहां दांव उलटा पड़ गया। छत्तीसगढ़ पर भाजपा पर लगे लाखों रुपए डूब गए।

राजस्थान की सीटों पर कांग्रेस पर लगा दांव
बृज में हर चौराहे पर सुबह चुनावी चर्चा का माहौल था। वहीं सट्टा बाजार में भी लगातार चुनावों पर सभी की नजरें थीं। राजस्थान में पहले काग्रेस काफी आगे चल रही थी। पहले कांग्रेस पर दांव कम था और भाजपा पर लोगों ने दांव लगाया था। लेकिन,सट्टा बाजार में कांग्रेस का भाव अच्छा लगा। सट्टा कारोबारी कहते हैं कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में सटोरिये अलग-अलग उम्मीदवारों की जीत हार पर और पूरे राज्य में पार्टी की जीत-हार पर सट्टा लगा रहे हैं। वहीं बृज में इतिहास नहीं बना और अब कांग्रेस बड़ी पार्टी बनी तो भाव बदल गया।