
Savitri Devi
आगरा। ब्लॉक अकोला की सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच को लेकर समाजसेवी सावित्री देवी पांच दिन से शाहगंज के नरीपुरा पर स्थित अपने घर पर महिलाओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठीं हैं। रविवार शाम को इंस्पेक्टर शाहगंज उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ंताल समाप्त करने के लिए आग्रह किया, लेकिन सावित्री देवी ने उन्हे वापस भेज दिया। उन्होंने कहा है कि जब तक विकास कार्यों की जांच नहीे होगी। तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को सावित्री देवी के पक्ष में सैकड़ों किसान कमिश्नर को ज्ञापन देंगे।
ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव नगला कारे निवासी सावित्री देवी समाजसेवी हैं। वे काफी दिनों से क्षेत्र में अधिकारियों से मिलकर विकास कार्य करा रही हैं। जिसके चलते उनके साथ में कई गांवों के ग्रामीण तथा महिलाएं भी हैं। गत दिनों पहले वे ब्लॉक अकोला के नगला कारे में विकास के नाम पर धांधली को लेकर एडीओ पंचायत दीवान सिंह से उनके कार्यालय पर मिलीं थीं। आरोप है कि वहां पर एडीओ पंचायत ने सावित्री देवी से अभद्रता की थी। इसके बाद उन्होने सावित्री देवी के खिलाफ थाना कागारोल में सरकारी कार्य में बांधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी जब सावित्री देवी को हुई, तो उसी दिन के बाद से वे थाना शाहंगज के गांव नरीपुरा पर स्थित अपने निवास पर एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होने इस मामले में जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल को ज्ञापन सौंपा है।
जिलाधिकारी से की ये मांग
ज्ञापन में उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन पर लगाया गया झूठा मुकदमा निरस्त किया जाए तथा ब्लॉक अकोला में हुए सभी विकास कार्यों की जांच कराई जाए। जब तक ऐसा नहीं हो रहा है। तब तक वे धरने तथा भूख हड़ताल पर बैठीं रहेंगी। रविवार को उन्हे भूख हड़ताल पर पांचवा दिन था। वे अपने निवास पर महिलाओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठीं हुईं थी। तभी शाम 6 बजे इंस्पेक्टर शाहंगज विनय कुमार मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने वहां पर पहुंचते ही सावित्री देवी से भूख हड़ताल समाप्त करने को कहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि ये गलत है। इस तरह भूख हड़ताल पर बैठने से आपकी तबीयत बिगड़ जाएगी, लेकिन इस पर सावित्री देवी ने इंस्पेक्टर से साफ शब्दों में भूख हड़ताल समाप्त करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जिलाधिकारी आगरा को दिए गए ज्ञापन में मेरी मांग पूरी नहीं होती। तब तक वे भूख हड़ताल पर बैठीं रहेंगी, चाहे उनकी जान ही क्यों ना चली जाए। सावित्री की बातों को सुनकर इंस्पेक्टर शाहगंज मायूस हो गए और वापस लौट गए।
कमिश्नर से करेंगे मुलाकात
सोमवार दोपहर 12 बजे किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त के राम मोहन राव को ज्ञापन देंगे। जिसमें किसानों की मांग होगी, कि सावित्री देवी पर लगाया गया झूठा मुकदमा वापस लिया जाए तथा पूरे ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस मौके पर ललितवीर, सूरज ठेंनुआ, रवी चौधरी, लाखन सिंह, नगेन्द्र फौजी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहेंगे।
Published on:
11 Dec 2017 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
