
radhasoami
आगरा। स्वामी जी महाराज राधास्वामी दयाल का द्वितीय जन्म शताब्दी महोत्सव 1 सितम्बर 2018 दिन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। पांच दिवसीय इस महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होने हैं, जिसकी सूचना जारी कर दी गई हैं।
1 सितम्बर को ये होने हैं कार्यक्रम
एक सितम्बर को सुबह 7.30 से 9 बजे तक सत्संगएवं राधास्वामी नाम एवं धुन, स्थान समाज परम पुरुष पूरन धनी हजूरी महाराज पर होगी। 11 बजे महोत्सव का शुभारम्भ होगा। 12 बजे विशेष आरती एवं भोग का आयोजन होगा, जिसके बाद गुरु भवन में दादाजी महाराज के समक्ष्य परमार्थी संगत होगी। शांत सात बजे से आठ बजे तक सांय कालीन सत्संग होगा।
2 और 3 सितम्बर के कार्यक्रम
दो सितम्बर को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक सत्संग होगा, इसके बाद 11 बजे पवित्र पोशाकों की प्रदर्शनी, शाम सात बजे उद्घाटन एवं स्मारिका का विमोचन होगा। 12.30 बजे सत्संग और शाम सात बजे सांय कालीन सत्संग होगा। तीन सितम्बर को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक सत्संग, 12.30 बजे मुख्य आरती सत्संग आरती और रात्रि 11.30 बजे विशेष आरती सत्संग होगा।
4 और 5 सितम्बर के कार्यक्रम
4 सितम्बर को निरंतर सत्संग समाध परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज पर जारी रहेगा, वहीं पांच सितम्बर को को 12.30 बजे समापन आरती होगी, जिसके बाद विशेष भोज का आयोजन होगा।
Published on:
28 Aug 2018 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
