3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारायण दत्त तिवारी के साथी हरिओम गुरु नहीं रहे

जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी भी उन्हें हरिओम गुरु कहते थे।

2 min read
Google source verification
hariom guru

hariom guru

आगरा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के साथी कांग्रेस के एक और बड़े नेता का निधन हो गया। ये हैं हरिओम भारद्वाज। कांग्रेस में वे ‘हरिओम गुरु’ के नाम से प्रसिद्ध थे। जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजावी गांधी के वे साथी रहे। उन्होंने राजनीति में कोई खास मुकाम तो हासिल नहीं किया, लेकिन पार्टी में लोकप्रिय थे। 26 जनवरी, 2018 को वे अंतिम बार कांग्रेस के कार्यक्रम में दिखाई दिए। उनके निधन से कांग्रेसियो में शोक की लहर है।

90 साल के थे

घास की मंडी, फ्रीगंज रॉड निवासी पण्डित हरिओम भारद्वाज 90 वर्ष के थे। विगत कुछ माह से बीमार थे। उन्होंने 26 जनवरी 2018 के गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम में आख़िरी बार सार्वजनिक सभा की अध्यक्षता की थी। गुरु आगरा की कांग्रेस की उस परम्परा की अंतिम कड़ियों में से थे, जो आजादी से पूर्व व बाद के घटनाक्रमों का सारा इतिहास अपने में सँजोये थे और नई पीढ़ी को बताते रहे।

सभी बड़े नेता उन्हें जानते थे

कांग्रेस नेता नवीन शर्मा ने बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, नारायण दत्त तिवारी उन्हें खूब जानते पहचानते थे। हरिओम भारद्वाज मूल रूप से खेरागढ़ के रहने वाले थे। उनका परिवार आगरा में आकर बस गया और यहीं का होकर रह गया।

Story Loader