3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर में गलत काम को धकेली असम की युवती

असम की युवती को दिया था नौकरी का झांसा, स्पा सेंटर पर लगाए सेक्स रैकेट के आरोप

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 16, 2017

spa center agra police up police sex racket

demopicture

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है। आए दिन इस क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में संलिप्त युवतियों को बचाया जा रहा है। असम की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर सेक्स रैकेट में धकेल दिया। पीड़ित युवती को नौकरी के बहाने असम से आगरा में लाया गया था। पुलिस महकमे में इस शिकायत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं। वहीं स्पा सेंटर संचालक फरार है।

यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर जाने वालों को थाईलैंड की सुंदरी तोहफे में दे गई HIV

स्पा सेंटरों में चल रहा है देह व्यापार का धंधा
असम की एक युवती आना बदला हुआ नाम को एक युवक आगरा में नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया था। आना ने बताया कि युवक ने उसे कुछ दिन तक एक किराए के कमरे में रखा। इसके बाद उसे एक स्पा सेंटर में मसाज स्पेशलिस्ट की नौकरी के लिए भेज दिया गया। युवती ने बताया कि स्पा मसाज सेंटर की आड़ में वहां सेक्स रैकेट चल रहा था। उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया। स्पा सेंटर संचालक द्वारा वहां काम करने वाली लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन उनसे धंधा कराया जाता है। युवती ने आरोप लगाए कि स्पा सेंटर में कई युवतियां अभी भी मजबूरी में फंसी हुई हैं। युवती ने किसी प्रकार सेंटर से निकलकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

युवती ने आरोप लगाए हैं कि अमित कुमार प्रोपरायटर 7स्टार बॉडी स्पा विंद्रा भगत मॉर्डन हॉस्पिटल आगरा के सामने मसाज का काम करती थी। असम में उसके पति की मृत्यु के बाद अमित कुमार ने उसे आठ हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह की बात की और उसे इस धंधे में लगा दिया। युवती ने बताया कि अमित कुमार उसे धमकाने लगा और पैसे भी नहीं दिए। जबरन ब्लैकमेल करके कस्टमरों से सेक्स कराने के लिए मजबूर करने लगा। युवती ने बताया कि अमित कुमार के पास एक प्रिया नाम की मैडम भी बैठती है, तो गलत कामों में उसका पूरा साथ देती है। स्पा की आड़ में उसके यहां गलत काम हो रहा है और इसमें अपनी दुकान को अययाशी का अड्डा बना दिया है। युवती ने मांग की है कि स्पा सेंटर के नाम पर हो रहे गलत धंधे को रोका जाए और उसे दो महीने के पैसे दिलाए जाएं। युवती का कहना है कि स्पा सेंटर संचालक गरीब और मजबूर परिवार की लड़कियों को स्पा सेंटर पर रखता है और उनसे गलत काम करवाता है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

Story Loader