6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पूर्णिमा पर डांडिया और महारास देखने के लिए ठहर गया चन्द्रमा

-पत्रिका के सहयोग से नटरांजलि थिएटर आर्ट्स ने कराया कार्यक्रम-अतिथियों ने कहा - यहां तो वाकई अमृत बरस रहा है-समाजसेवी और राजनीति से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Oct 13, 2019

शरद पूर्णिमा पर डांडिया और महारास देखने के लिए ठहर गया चन्द्रमा

शरद पूर्णिमा पर डांडिया और महारास देखने के लिए ठहर गया चन्द्रमा

आगरा। शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) की रात्रि हमारे जीवन में सुख और वैभव लेकर आती है। इसी की अभिव्यक्ति हुई डांडिया (Dandiya) और महारास (Maharas) के माध्यम से। महिलाओं ने सपरिवार डांडिया खेला। राधा और कृष्ण के स्वरूपों ने महारास किया। भारतीय संस्कृति के इस मनोहरी दृश्य देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। ऐसा लगा कि गगन से चन्द्रमा (Moon) अपनी सोलह कलाओं के साथ डांडिया और महारास देखने के लिए स्थिर हो गया है। नटरांजलि थिएटर आर्ट्स (natranjali theater arts) और पत्रिका समूह (Patrika group) की ओर से आयोजित इस डांडिया-महारास उत्सव में अतिथियों ने कहा कि यहां तो वाकई अमृत बरस रहा है।

ये हुईं प्रतियोगिताएं
नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रसिद्ध रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर ग्रीन वैली (शास्त्रीपुरम चौराहा, आगरा) में तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युगल डाँडिया, समूह डाँडिया, महिला परिधान, पुरुष परिधान, आकर्षक-युगल, राधा-कृष्ण युगल, मेहदी, रंगोली, सिंगिंग, एकल नृत्य, ड्रम, की-बोर्ड प्रतियोगिताओं में से प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन कर पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों के सामने समस्या यह थी कि किसे श्रेष्ठ मानें। प्रतिभागियों ने दिखाया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

डांडिया में धमाल
शाम को छह से नौ बजे तक डांडिया-महारास का आयोजन हुआ। शहर की समाजसेवी और राजनीति से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डांडिया खेला। उनकी चपलता देखते ही बनती थी। खूब धमाल किया। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हर त्योहार पर इसी तरह की मस्ती भारतीय संस्कृति की विशेषता है। इस मौके पर स्वच्छता और आगरा को प्लास्टिक फ्री करने का संदेश दिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश गूंजा। संचालन कवयित्री श्रुति सिन्हा ने किया।

अतिथियों ने किया पुरस्कृत
डांडिया-महारास के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अतिथि बतौर कई प्रमुख हस्तियां आईं। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, जाने-माने जूता निर्यातक और समाजसेवी पूरन डावर, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व महापौर अंजुला सिंह माहौर, उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक परिषद के सदस्य और विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, भाजपा की वरिष्ठ नेता बबीता चौहान, महिला शांति सेना की कर्ताधर्ता डॉ. वत्सला प्रभाकर, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल आदि कार्यक्रम में आए। उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने संदेश भेजकर कहा कि वे कार्यक्रम में आने के लिए उत्सुक थे, लेकिन अचानक ही इगलास जाना पड़ा। राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी इगलास में होने के कारण नहीं आ सके। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संदेश भेजा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया अतिथियों ने भी संदेश भेजा।