5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद तीन मार्च को आ रहे, जानिए पूरा कार्यक्रम, देखें वीडियो

सबकी नजर लगी हुई है कि मौलाना कल्बे जव्वाद मजलिस में मुस्लिमों के लिए क्या संदेश देते हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Mar 02, 2019

Maulana Kalbe Jawad

Maulana Kalbe Jawad

आगरा। शिया मुसलमानों के धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे जव्वाद नकवी तीन मार्च, 2019 को आगरा आ रहे हैं। वे यहां मजलिस-ए- बरसी के दौरान आगरा के प्रमुख मुस्लिमों को संबोधित करेंगे। पूरी तरह धार्मिक कार्यक्रम है। सबकी नजर लगी हुई है कि मौलाना कल्बे जव्वाद यहां से मुस्लिमों के लिए क्या संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें

विंग कमांडर अभिनन्दन की वतन वापसी पर आजम खान का बड़ा बयान, पीएम पर साधा निशाना- देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस की ये तस्वीर,दिल छू लेगी, महिला पुलिस जवान को सलाम कर रहे लोग

क्या है कार्यक्रम

होम्योपैथ डॉ. एचएसएस जाफरी ने बताया कि उनके वालिदान इब्ने हसन और सालिया बेगम की बरसी पर मजलिस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 सी में आवास संख्या 571 पर किया गया है। समय है अपराह्न एक बजे का। इसी कार्यक्रम में मौलाना डॉ. कल्बे जव्वाद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मुस्लिम ही नहीं, सभी धर्मों के लोग आमंत्रित हैं।

यह भी पढ़ें

3000 रूपये की पेंशन के लिए आवेदन शुरू, 55 रुपये हर माह करने होंगे जमा, जानिये किस तरह मिलेगा प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ

समाज को राह दिखाते हैं धर्मगुरु

डॉ. जाफरी ने बताया कि इस दारे फानी में हर एक की रूह को मौत का मजा चखना है। जब मरने वाला समाज को कुछ देकर जाता है तो हर की याद करता है। मौत के सैलाब में हर खुश्क-ओ-तर बह जाएगा, बस फकत नाम ए हुसैन इब्न –ए-अली रह जएगा। इसी कारण मजलिस का आयोजन किया जा रहा है। जाने-माने धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का संदेश हर कसी को सुनना चाहिए। धर्मगुरु समाज को राह दिखाते हैं। मौलाना कल्बे जव्वाद आगरा से अपराह्न तीन बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उन्होंने सभी से समय पर पधारने की गुजारिश की है।

यह भी पढ़ें

विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर इस शहर में जमकर हुई आतिशबाजी- देखें वीडियो