26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार शिवपाल ने अखिलेश से संबंधों पर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे हो सकते हैं एक

शिवपाल यादव ने पहली बार वो शर्त बताई जिसके बाद अखिलेश यादव के साथ वो आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 5:57 PM IST

Shivpal Akhilesh

पहली बार शिवपाल ने अखिलेश से संबंधों पर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे हो सकते हैं एक

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की सक्रियता फिरोजाबाद में लगातार बढ़ती जा रही है। फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पहली बार अखिलेश यादव और खुद के संबंधों व समाजवादी पार्टी छोड़ने के निर्णय पर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने इस दौरान यह भी बताया कि कौन सी वो शर्त है जो पूरा होने पर वह अखिलेश के साथ आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PHOTOS जब अचानक बैंक पहुंचे ये तेज तर्रार आईपीएस, हैरान रह गए लोग

दरअसल शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी से अलग भले ही हो गए हैं लेकिन वह सपा के लिए किए गए कार्य और पुरानी यादों को भुला नहीं पा रहे हैं। शिवपाल यादव ने एक सवाल के जावब में कहा कि सपा के लिए उन्होंने बहुत कार्य किया लेकिन फिर भी उन्हें लगातार अपमान मिला। उनहोंने अपने स्तर पर चीजें ठीक करने का काफी प्रयास किया लेकिन लगातार अपनमानित होने के बाद मजबूरन उन्हें नई पार्टी बनानी पड़ी।

शिवपाल ने साफ कहा कि मुलायम सिंह यादव से अनुमति लेने के बाद ही उन्होंने पार्टी बनाई। मुलायम सिंह यादव ही उनकी पार्टी के संरक्षक हैं। समाजवादी पार्टी ने उनका बहुत अपमान किया है।

यह भी पढ़ें- शिवपाल बोले पार्टी बनाने से पहले संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एक बार नहीं इतनी बार ली परमीशन, देखें वीडियो

अखिलेश के साथ कैसे आएंगे इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सपा में शामिल होने के लिए उनकी शर्त है। शिवपाल ने कहा कि मेरी ये मांगें नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को बता दूंगा। नेता जी अखिलेश उनकी मांगे मानेंगे तो वह सपा में शामिल हो जाएंगे। भाजपा की बी पार्टी होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि अखिलेश भी मोर्चा बना लें, हमें प्रत्याशी बनाएं। चुनाव लड़ेंगे लेकिन पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का नाम होगा। उसमें उन्हें 50 प्रतिशत शेयर चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग