3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव का पहला मास्टर स्ट्रोक, रामगोपाल यादव के उड़ेंगे होश….

रामगोपाल यादव से आज शिवपाल यादव का महामुकाबला, 2019 के लिये तय करेगा दोंनो नेताओं का भविष्य

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 14, 2018

आगरा। समाजवादी पार्टी में कलह की शुरुआत के दौरान प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बीच तनातनी साफ दिखाई दी थी। अब शिवपाल यादव की नजर रामगोपाल के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद पर ही है। फिरोजाबाद से रामगोपाल के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं। आज इसी जिले में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव रोड शो करके अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। हालांकि चर्चा ये है कि शिवपाल यादव का रोड शो रामगोपाल और शिवपाल के बीच का सीधा मुकाबला है। आज शिवपाल यादव का रोड शो यदि हिट हुआ, तो रामगोपाल को बड़ा झटका लगेगा।

ये भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा

फिरोजाबाद में लगाई पूरी दम
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता नीरज यादव ने बताया कि फिरोजाबाद में पूरी दम के साथ रोड शो किया जा रहा है। फिरोजाबाद की जनता का शिवपाल यादव को पूरा सहयोग व समर्थन है। यही कारण रहा, कि शिवपाल यादव का सबसे बड़ा रोड शो यहां होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही यहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता भी सपा में शामिल होने जा रहे है। ये नेता पहले से ही शिवपाल यादव और समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के नेताओं के संपर्क में थे।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING : अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अब इस नेता ने दिया सपा से इस्तीफा, बताया बड़ा कारण

यहां से निकलेगा रोड शो
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव पहली बार फिरोजाबाद जिले में आ रहे हैं। वह अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आज रोड शो करेंगे। ये रोड शो कठफेरी से शुरू होगा, जो करीब 60 किलोमीटर तक का होगा। इस रोड शो के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों में भी जोश नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: समाजवादी पार्टी विधायक हो रहे सेक्युलर मार्चे में शामिल, 2019 में शिवपाल की पार्टी से विधायक पुत्र लड़ेंगे चुनाव!

Story Loader