19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / पहली बार इस जिले में आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए विरोधियों में क्यों मच गई खलबली

पहली बार इस जिले में आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए विरोधियों में क्यों मच गई खलबली

- फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित कठफोरी पर सुबह 10 बजे से रोड शो करने की तैयारी, समर्थकों की रहेगी भीड़।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 14 Oct 2018, 9:07 AM IST

samajwadi party

shivpal

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव पहली बार फिरोजाबाद जिले में आ रहे हैं। वह अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आज रोड शो करेंगे। करीब 60 किलोमीटर तक होने वाले इस रोड शो के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों में भी जोश नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद के इन 54 स्थानों पर होगा शिवपाल यादव का स्वागत, पढ़िए वह कौन-कौन से हैं स्थान

सपा से बनाई दूरी
कभी फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले पूर्व विधायक अजीम भाई को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष भी बनाया था। कई बार विधाानसभा का चुनाव भी लड़ाया। उसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। अलग-थलग पड़े अजीम भाई को शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद जिले की कमान संभालने के निर्देश देते हुए सेक्युलर मोर्चा का जिलाध्यक्ष बना दिया।

यह भी पढ़ें—

समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा

सपा से मिली दुत्कार तो शिवपाल ने दिया प्यार
जिले में जिस-जिस को समाजवादी पार्टी से दुत्कार मिली। उन्हें शिवपाल यादव ने प्यार देने का काम किया। पार्टी से निकाले गए अजीम भाई को जिलाध्यक्ष बनाया तो वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू को पार्टी में शामिल कराते हुए आगे बड़ी जिम्मेदारी देने को कहा। इनके अलावा तमाम समाजवादी पार्टी के नेता आज शिवपाल यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हो रहे हैं।

विरोधियों में खलबली
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में शिवपाल यादव का रोड शो विरोधी दलों में खलबली मचाए हुए हैं। आज होने वाले रोड शो की भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जाएगा कि सेक्युलर मोर्चे की जिले में कितनी पकड़ है और कितने लोग शिवपाल यादव के साथ खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें—

न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी रेप पीड़िता, पुलिस अधिकारी ने दिया ऐसा जवाब, लटक गई फंदे पर